Shamli: युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, शरीर पर नहीं चोट के निशान, मौके से मिले नशीले पदार्थ
Shamli News : युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं और घटनास्थल से नशीले पदार्थ मिले हैं।
विस्तार
शामली जनपद में कांधला थाना क्षेत्र के गांव भारसी के जंगल में रेलवे अंडरपास के समीप युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, किसनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव भारसी के जंगल में रेलवे ट्रैक के नीचे बने अंडरपास में एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला। सुबह के समय खेत पर जाते समय किसानों ने युवक का शव देखा तो मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जंगल में युवक का शव मिलने की सूचना से स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई। मौके पर नशीले पदार्थ भी पाए गए। पुलिस ने सूचना देकर फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया।
वहीं, वारदात की सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवक के शव के पास कुछ नशीले पदार्थ भी पाए गए हैं। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार