फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body of woman was found in room in Shamli and victim family has accused her of murder

Shamli: इस हालत में मिली विवाहिता की लाश, मायके वालों ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया, ये है पूरा मामला

Mon, 30 Oct 2023 06:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 30 Oct 2023 06:00 PM IST
सार

Shamli News : सोमवार को आरिफा अपने कमरे में पड़ी मिलीं और मुंह से झाग आ रहे थे। मायके वालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Dead body of woman was found in room in Shamli and victim family has accused her of murder
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद में चौसाना के भड़ी में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पीएम के बाद मुकदमा दर्ज होगा।

विज्ञापन


चौसाना के गांव अजीजपुर निवासी आरिफा व शहरीना पुत्री नसीम की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व भड़ी गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों शादाब व महजाब के साथ हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से गृह कलह चल रही थी। आरिफा को दो बच्चे भी हैं। सोमवार को आरिफा अपने कमरे में पड़ी मिलीं और मुंह से झाग आ रहे थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने आरिफा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बेटियों की मौत का मामला: 130 किलोमीटर की रफ्तार से आई ट्रेन, पलभर में उजड़ गया परिवार, चीखता रह गया रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मृतका के पिता नसीम अन्य परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते हुए पीएम कराया। वहीं, शव को गांव में लाकर पंचनामा भरा गया। सूचना मिलते ही सीओ कैराना थाना प्रभारी सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: Meerut: इंद्रशेखर हत्याकांड को लेकर भीम आर्मी का धरना-प्रदर्शन, की एक करोड़ के मुआवजे की मांग

चौकी प्रभारी राहुल कादयान ने बताया कि मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम होने तक तहरीर नहीं देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed