फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body of businessman found hanging in Nashik

Shamli News: नासिक में फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव

Mon, 06 Jan 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 06 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body of businessman found hanging in Nashik
मृतक शौकीन का फाइल फोटो
कांधला। महाराष्ट्र के नासिक में कपड़ों की फेरी करने गए युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पाकर परिजन नासिक के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला खैल निवासी 30 वर्षीय शौकीन पुत्र इनाम कुछ समय पूर्व अपने साथियों के साथ महाराष्ट्र के नासिक में कपडों की फेरी के लिए गया था। जहां पर वह किराए के कमरे में रह रहा था। सोमवार को शौकीन के साथियों ने उसे फोन किया तो उसका फोन लगातार बजता रहा। शौकीन के चचेरे भाई मुरसलीन ने बताया कि काफी समय तक जब शौकीन ने फोन नही उठाया तो उसके साथी किसी अनहोनी की आंशका के चलते उसके कमरे पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन

बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब नही खुला तो शौकीन के साथियों ने दरवाजा तोडकर अंदर प्रवेश किया तो उनके होश उड गए। शौकीन फंदे पर लटका हुआ था। दोस्तों ने शव को फंदे से उतारते हुए की वीडियों बनाकर उसके परिजनों को भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के द्वारा शौकीन के मौत के समाचार सुनते ही उनमें कोहराम मच गया। शौकीन के परिजन आनन फानन में नासिक के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने हत्या की भी आशंका जताई है। कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed