फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body of a youth has found in house of girlfriend in Shamli

Shamli: प्रेमिका के घर मिली युवक की लाश, गले पर मिला निशान, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

Wed, 20 Mar 2024 08:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Mar 2024 08:54 PM IST
सार

Shamli News : प्रेमिका के घर युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर फांसी का निशान मिला है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dead body of a youth has found in house of girlfriend in Shamli
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में कैराना के गांव मवी में महिला के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का फांसी लगा शव मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। बाद में फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। महिला के अनुसार, युवक के साथ उसका अफेयर था और झगड़ा होने पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि मृतक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर बाद हरियाणा के जनपद जींद के पिल्लूखेड़ा के गांव कलावती निवासी सोमवीर हाल निवासी मवी ने यमुना पुल पुलिस चौकी पहुंच कर बताया कि उनके ही गांव के 30 वर्षीय सुशील उर्फ टीना ने उनके घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वह ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था।

विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार व कोतवाली प्रभारी विरेंद्र सिंह कसाना मौके पर पहुंचे। मृतक सुशील का शव कमरे के फर्श पर पड़ा था और गले पर फांसी के निशान थे। पास ही फांसी लगाने का दुपट्टा भी पड़ा था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया।

पुलिस के अनुसार, सोमवीर की पत्नी मनीषा ने बताया कि मृतक के साथ उसका अफेयर चल रहा था। मृतक उनके ही गांव का ट्रक चालक था और उनके घर आता रहता था। तीन दिन से सुशील उनके घर पर रुका हुआ था। आज उसका पति सनौली फैक्टरी में मजदूरी करने गया हुआ था। किसी बात को लेकर उसका सुशील से झगड़ा हो गया और सुशील ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

विज्ञापन

उधर,सूचना पर मृतक का मामा नंदराम शास्त्री व पिता करमवीर परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे और महिला व उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक के मामा नंदराम शास्त्री ने बताया कि मृतक की शादी हो चुकी थी और उसके एक बेटी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: UP: गन्ने के सियासी रस की कौन लेगा मिठास, क्या लोस चुनाव में बड़ा प्रभाव डालेगा ये मुद्दा? पढ़ें खास रिपोर्ट

गांव मवी में सुशील का फांसी लगा शव एक मकान में मिला है। उक्त मकान में रहने वाली महिला मनीषा ने बताया कि मृतक के साथ उसका अफेयर था और उसके साथ झगड़ा होने पर सुशील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फॉरेंसिक जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - विरेंद्र सिंह कसाना, कोतवाली प्रभारी कैराना

यह भी पढ़ें: SP Candidates List: सपा ने बागपत सीट पर खेला बड़ा दांव, मनोज को बनाया उम्मीदवार, बढ़ सकती है BJP की मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed