फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SP list released, Manoj Chaudhary has declared candidate from Baghpat Lok Sabha seat

SP Candidates List: सपा ने बागपत सीट पर खेला बड़ा दांव, मनोज को बनाया उम्मीदवार, बढ़ सकती है BJP की मुश्किल

Wed, 20 Mar 2024 07:58 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Mar 2024 07:58 PM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024 : सपा ने बुधवार को अपनी एक और सूची जारी कर दी। सपा ने बागपत से मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
SP list released, Manoj Chaudhary has declared candidate from Baghpat Lok Sabha seat
मनोज चौधरी और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अपनी एक और सूची जारी कर दी है। सपा ने बागपत लोकसभा सीट से मनोज चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन


सपा ने इस लोकसभा सीट पर बड़ा दांव खेला है। समाजवादी पार्टी ने चौधरी परिवार की कर्मभूमि में मनोज चौधरी को उम्मीदवार बनाकर चौधरियों को साधने की पूरी कोशिश की है। 
विज्ञापन


बता दें कि सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की यह छठी सूची जारी की है। इस सूची में सपा ने छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

सपा ने खेला जाट कार्ड, मनोज चौधरी को बनाया प्रत्याशी

बागपत लोकसभा सीट पर रालोद व बसपा के बाद अब सपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। सपा ने जाट कार्ड खेलते हुए मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। इस तरह जाट वोटों में बिखराव होता है तो रालोद-भाजपा गठबंधन के लिए परेशानी बढ़ सकती है।

ककड़ीपुर गांव के रहने वाले मनोज चौधरी राजनीति शुरू करने से सपा के साथ जुड़े है। उनको सपा ने वर्ष 2012 में पहली बार छपरौली विधानसभा से टिकट दिया था, मगर वह हार गए थे।

विज्ञापन

उसके बाद दोबारा से वर्ष 2017 में छपरौली से चुनाव मैदान में उतारा गया, जिसमें उनको काफी अच्छे वोट मिले थे। मगर उस बार भी वह जीत दर्ज नहीं कर सके। वह सपा के छह साल तक जिलाध्यक्ष भी रहे।

यह भी पढ़ें: UP: गन्ने के सियासी रस की कौन लेगा मिठास, क्या लोस चुनाव में बड़ा प्रभाव डालेगा ये मुद्दा? पढ़ें खास रिपोर्ट

अब सपा से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के लिए कई नाम चल रहे थे। मगर सपा ने एक महीने पहले ही ककड़ीपुर गांव के रहने वाले जाट बिरादरी से मनोज चौधरी को लोकसभा प्रभारी बनाया था। जिससे मनोज चौधरी को टिकट मिलने की ज्यादा उम्मीद थी और अब जाट कार्ड खेलते हुए सपा ने मनोज के नाम की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: कौन बनेगा BJP का चेहरा: गाजियाबाद से जनरल वीके की दावेदारी, मेरठ सीट पर पेच फंसा, सपा के दावेदार लखनऊ में डटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed