फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead body handed over to family after report comes negative

रिपोर्ट नेगेटिव आने पर परिजनों को सौंपा शव

Sat, 13 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body handed over to family after report comes negative
शामली। शामली क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला के परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें क्वारंटीन सेंटर से घर भेज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट नेगेटिव आने पर महिला के ससुर का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गांव हसनपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला के ससुर का शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। वे करीब एक साल से ब्रेन टयूमर से पीड़ित थे। महिला के पॉजिटिव आने पर उनके पति समेत परिवार के चार सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन सेंटर में रखा हुआ था और उनके सैंपल दूसरी बार जांच के लिए भेजे थे। परिजनों के सैंपल की रिपोर्ट न आने पर स्वास्थ्य विभाग ने शव को फ्रीजर में सुरक्षित रखा था। सीएमओ संजय भटनागर ने बताया कि शनिवार को महिला के परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें क्वारंटीन सेंटर से घर भेज दिया है। महिला के ससुर का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गांव में ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला कोविड अस्पताल में भर्ती होने के कारण अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed