फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dead bodies of lovers found hanging on tree in Kheda Bhau

Shamli: आम के बाग में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल से शव

Mon, 10 Oct 2022 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2022 12:45 AM IST
सार

शामली क्षेत्र के गांव खेड़ा भाऊ के जंगल में स्थित आम के बाग में शनिवार से लापता प्रेमी युगल के शव रविवार सुबह फंदे से लटके मिले। युवती के परिजनों ने युवक के घरवालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस इसे आत्महत्या की घटना मान रही है।

विज्ञापन
Dead bodies of lovers found hanging on tree in Kheda Bhau
आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली क्षेत्र के गांव खेड़ा भाऊ में शनिवार से लापता प्रेमी युगल के शव रविवार सुबह फंदे से लटके मिले। मरने वाली युगल में आंचल सैनी (21) गांव हसनपुर की रहने वाली थी। युवक सागर सैनी गांव झबीरण सहारनपुर का रहने वाला था और हसनपुर में अपनी ननिहाल में रहकर मिस्त्री का काम करता था। दोनों शनिवार रात लापता हो गए थे।
विज्ञापन


आंचल के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस की और परिजनों को साथ लेकर खेड़ा भाऊ के जंगल में आम के बाग में पहुंची, जहां आंचल और सागर के शव पेड़ पर लटके मिले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जाको राखे साइंया: मेरठ के दिव्यांश ने मौत को दी मात, शरीर को रौंदती चली गई कार, उछालकर 10 मीटर तक घसीटा
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचल और सागर के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका पता चलने पर परिजनों ने दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी थी। सूचना पर एएसपी ओपी सिंह, सीओ अमरदीप मौर्य समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सागर की जेब से मोबाइल और पर्स भी मिला है।

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। दोनों के शवों पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

एक-दूसरे से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाए आंचल और सागर
शामली/ ऊन। आंचल और सागर के प्रेम प्रसंग का पता चला तो चार माह पूर्व परिजनों ने दोनों पर पाबंदी लगा दी थी। दोनों को गांव से बाहर भेज दिया गया था। दोनों एक-दूसरे से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाए। चार माह बाद शनिवार रात दोनों को मिलने का मौका मिला था।

गांव हसनपुर निवासी आंचल और सागर के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब चार माह पूर्व परिजनों ने फोन पर बातचीत करते हुए उन्हें पकड़ लिया था। जिसके बाद दोनों पर पाबंदी लगा दी गई थी। दोनों के परिजनों ने उन्हें गांव से बाहर भेज दिया था। सागर प्लंबर का काम करता था। वह प्लंबर का काम करने यमुनानगर चला गया। आंचल को परिजनों ने उसके मामा के यहां पिंडोरा भेज दिया था।

यह भी पढ़ें: Mulayam Singh Death: मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को दी थी बेलन उठाने की सलाह, पढ़ें- क्या थी वजह

शुक्रवार को जागरण होने के कारण आंचल अपने घर वापस आ गई। सागर भी शनिवार शाम को अपने घर आ गया। रात को दोनों एक साथ घर से लापता हो गए। आंचल के पिता अरविंद ने बताया कि उन्हें सुबह करीब पांच बजे लड़की के घर से जाने का पता चला। जिसके बाद उसकी तलाश की गई और पुलिस को सूचना दी गई। बाद में दोनों के शव खेड़ा भाऊ गांव में पेड़ पर लटके मिले।
 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद आंचल के परिजनों ने सागर के परिजनों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। हालांकि रात नौ बजे तक घटना के बाद की तहरीर नहीं दी गई थी। घटना के बाद से आंचल के परिजनों में कोहराम मचा था। माता बेबी, भाई कार्तिक, बहन कीर्ति, बहन गरिमा, भाई अरनव का रो-रोकर बुरा हाल था।

- पूर्व में भी प्रेमी युगल उठा चुके आत्मघाती कदम
- 18 अगस्त 2022 गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव ताना में प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसमें दोनों की मौत हो गई थी।
- 19 जून 2022 को कांधला थाना क्षेत्र के भारसी गांव निवासी प्रेमी युगल ने बागपत के शिकोहपुर गांव में जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे दोनों की मौत हो गई थी।
- 9 जून 2021 को आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में नौकुआं रोड निवासी प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसमें युवती की मौत हो गई थी। जबकि युवक की जान बच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed