मेरठ में हुए एक खौफनाक सड़क हादसे ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। यहां नौचंदी थानाक्षेत्र में फूलबाग कॉलोनी के नजदीक हंस चौराहे पर एक युवक को एक तेज रफ्तार आल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक तीन फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिर गया। इतना ही नहीं चालक ने इसके बावजूद कार नहीं रोकी और युवक को रौंदता हुआ 10 मीटर तक घसीटते हुए चला गया।
इस दौरान कार के दोनों पहिए युवक के शरीर के ऊपर से गुजर गए। युवक ने सड़क पर कई बार पलटी खाई। इसके बाद कार सड़क की दूसरी तरफ जाने लगी, वहीं दोनों पहिए ऊपर से गुजर जाने के बाद युवक ने खुद को संभाला और खुद ही उठकर बैठ गया। मौके पर मौजूद युवक के दोस्तों और अन्य लोगों ने तुरंत युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और कार सवार को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आगे देखें इस दिल दहला देने वाले हादसे की कुछ तस्वीरें।
2 of 6
Car Accident, Meerut
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के हंस चौराहे पर रविवार रात सड़क पार कर रहे युवक दिव्यांश को एक कार ने टक्कर मार दी। कुछ दूर तक उसे घसीटते हुए ऊपर से गुजर गई। चालक कार सहित फरार हो गया।
3 of 6
Car Accident, Meerut
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों ने युवक को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। यह मंजर देखकर उसके दोस्त बोले- जाको राखे साईंया, मार सके न कोय।
यह भी पढ़ें: Mulayam Singh Death: मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को दी थी बेलन उठाने की सलाह, पढ़ें- क्या थी वजह
4 of 6
Car Accident, Meerut
- फोटो : अमर उजाला
नेहरू नगर निवासी दिव्यांश एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शनिवार रात खाना खाने के बाद दोस्तों के साथ हंस चौराहे पर टहल रहे थे। इसी दौरान वह सड़क पार करने लगे तो हापुड़ रोड से तेज रफ्तार एक ऑल्टो कार आई और दिव्यांश को टक्कर मार दी।
5 of 6
Car Accident, Meerut
- फोटो : अमर उजाला
दिव्यांश उछलकर सड़क पर गिर गए। इसके बावजूद चालक ने कार नहीं रोकी और दिवयांश को घसीटते हुए कार सहित आगे ले गया। कार के पहिये युवक के ऊपर से गुजर गए और चालक फरार हो गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने दिव्यांश को आनन-फानन में उसे लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया।