{"_id":"5f81fe988ebc3e9b85057029","slug":"daughters-set-record-in-every-field-shamli-news-mrt5055181197","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने पाया मुकाम बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने पाया मुकाम बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन
साधना सिंह
- फोटो : SHAMLI
बेटियों ने हर क्षेत्र में किया कीर्तिमान स्थापित
शामली। बेटियां हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान बनाकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर जिले का नाम रोशन कर रही हैं। बेटियों की उपलब्धियों पर माता-पिता ही नहीं पूरे जनपदवासियों को गर्व है। सफलता का परचम लहराने वाली बेटियों का कहना है कि पढ़ाई को मन लगाकर करें और लक्ष्य निर्धारित करें।
शिक्षा के क्षेत्र में दो बहनों ने पाया मुकाम
शहर के नाला पटरी आर्यपुरी निवासी दो बहनों ने शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। होम्योपैथिक चिकित्सक विरेंद्र गोयल की बड़ी बेटी वैशाली गोयल ने बताया कि उसने सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल से इंटर करने के बाद चंडीगढ़ में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज से 2018 में बीएचएमएस की डिग्री प्राप्त की। उसी साल डिग्री प्राप्त करने के बाद जून 2018 में उनकी नियुक्ति एआईआईएमएस ऋषिकेश में आयुष विभाग में होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर के पद पर हुई, तब से वह इसी पद पर सेवा दे रही हैं। वैशाली की मां मोनिका गोयल गृहिणी है। वैशाली की छोटी बहन आशना गोयल ने भी सिल्वर बेल्स स्कूल से इंटर करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी मैथ्स ऑनर्स व एमएससी मैथ्स से की। इसके बाद गेट की परीक्षा पास की। पिछले महीने रिसर्च के लिए आईआईटी पटना में प्रवेश पाने में आशना ने सफलता प्राप्त की है।
शिक्षा के साथ खेल में पाया मुकाम
गांव लपराना निवासी सृष्टि खैवाल ने 2014 से 16 तक लगातार तीन साल तक राष्ट्रीय स्तरीय निशानेबाजी एयर रायफल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। खेल के दम पर सृष्टि को दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश मिला और बीएससी ऑनर्स की। इसी दौरान सृष्टि ने 2017 में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में टीम के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। इसके बाद उसने थापर इंस्टीट्यूट पटियाला से एमएससी गणित कंप्यूटर से की है।
विज्ञापन
जिले का नाम रोशन किया
शामली के रेलपार निवासी सोनल तोमर ने 2016 से 18 तक लगातार तीन साल तक निशानेबाजी में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 2016 में एयर रायफल में सिल्वर और 2017 गोल्ड मेडल टीम के साथ जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खेल के साथ सोनल ने पढ़ाई जारी रखते हुए एमएससी बोटनी आरके पीजी कालेज से की और इसके बाद बीएड किया। ---

सोनल तोमर- फोटो : SHAMLI

सृष्टि खैवाल- फोटो : SHAMLI

आशना गोयल- फोटो : SHAMLI

वैशाली गोयल- फोटो : SHAMLI