फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Damage to crops due to water from Mamaur lake

मामौल झील के पानी से फसलों को नुकसान

Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Damage to crops due to water from Mamaur lake
कैराना के मामौर में दुसरे दिन भी मकानो में भरा झील का पानी - फोटो : SHAMLI
मामौर झील के पानी से फसलों को नुकसान
विज्ञापन

कैराना। बुधवार तड़के तीन बजे मामौर झील ओवरफ्लो होने के बाद टूट गई थी। झील का गंदा पानी ग्रामीणों के मकानों व फसलों में भर गया था। दूसरे दिन भी गंदा पानी ग्रामीणों के घरों और फसलों में भरा रहा। इससे फसल बर्बाद हो गईं हैं।

झील के ओवरफ्लो होकर टूटने से आसपास के दर्जनों किसानों के मकानों में झील का गंदा पानी घुस गया था। वहीं, शाम को ग्रामीण अय्यूब के मकान की नींव में झील का गंदा पानी भरने के कारण मकान भरभरा कर गिर गया था। इस दौरान ग्रामीण के परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई थी। इसके साथ ही झील का गंदा पानी सैकड़ों बीघा धान व सब्जियों की फसल में पानी घुस गया। बृहस्पतिवार को फसलों में घुसा पानी सूख गया था, लेकिन अधिक पानी होने के अधिकतर फसलें गिरकर नष्ट हो गई। इसके साथ ही ग्रामीणों के मकानों में घुसा पानी दूसरे दिन भी नहीं निकल सका। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार पानी भरा होने के कारण उनके मकान गिरने की आशंका बनी हुई है।

कैराना के मामौर में दुसरे दिन भी मकानो में भरा झील का पानी

कैराना के मामौर में दुसरे दिन भी मकानो में भरा झील का पानी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed