फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dalit laborer tortured near Yamuna in Shamli, four booked under SC/ST Act

Shamli: श्रमिक को यमुना में डुबो-डुबोकर पीटा, अधमरा कर रेत में दबाया; दो समुदायों के बीच तनाव

Fri, 13 Jun 2025 05:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 13 Jun 2025 05:16 PM IST
सार

शामली के झिंझाना क्षेत्र में दलित श्रमिक को चार युवकों ने यमुना नदी में डुबो-डुबोकर पीटा और अधमरा कर रेत में दबा दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा है। पुलिस ने दो नामजद सहित चार पर SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Dalit laborer tortured near Yamuna in Shamli, four booked under SC/ST Act
थाने पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव बल्हेड़ा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दलित श्रमिक को चार लोगों ने रात के अंधेरे में यमुना नदी किनारे ले जाकर डुबो-डुबोकर लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित जितेंद्र (30) पुत्र जब्बार को अधमरा कर रेत में आधा शरीर दबाकर रस्सी से बांध दिया गया और आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


पीड़ित की पत्नी पिंकी के अनुसार, 11 जून की रात करीब 9 बजे गांव के ही सद्दाम और मंगा उसके पति को घर से बुलाकर ले गए। रास्ते में दो और युवक उनसे आ मिले। इन चारों ने यमुना किनारे ले जाकर न सिर्फ जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, बल्कि लाठियों से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए नदी में डुबो-डुबोकर तड़पाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 जून को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के बाद आरोपियों ने जितेंद्र को मरणासन्न हालत में रेत में गाड़ दिया और रस्सी से बांधकर भाग निकले। रातभर जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। अगले दिन सुबह पुलिस को सूचना दी गई और तलाश शुरू हुई। परिजन जब यमुना किनारे पहुंचे तो रेत में दबा हुआ जितेंद्र उन्हें मिला।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक को बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि झिंझाना थाने पर रिपोर्ट देने के बावजूद पुलिस ने शुरुआत में मामूली मारपीट मानते हुए केस दर्ज नहीं किया।

बाद में परिजन घायल को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी रामसेवक गौतम के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित की पत्नी पिंकी की तहरीर पर सद्दाम, मंगा और दो अज्ञात के खिलाफ SC/ST एक्ट और IPC की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। भाजपा नेता घनश्याम पारचा, प्रधानपति सुनित, अफसर और कई ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed