Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cyclist killed after being hit by a car; commotion ensues

Shamli News: कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, हंगामा

Thu, 26 Nov 2026 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Cyclist killed after being hit by a car; commotion ensues
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार 22 वर्षीय युवक सोनू को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

गुजरपुर निवासी सोनू मंगलवार देर शाम झिंझाना से अपने घर लौट रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर आयुष्मान अस्पताल के सामने यह हादसा हुआ। पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोनू उछलकर दूर जा गिरा और बुरी तरह लहूलुहान हो गया। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने घायल सोनू को तत्काल अंदर पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। सोनू की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
विज्ञापन

-परिजनों का आक्रोश और मांग
सोनू की मौत की खबर से परिवार और गांव में गहरा शोक है। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी कार चालक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-छह साल पहले लिया था गोद
दत्तक पिता अफसर ने बताया कि उन्होंने करीब छह वर्ष पहले सोनू को कानूनी प्रक्रिया से गोद लिया था। सोनू तब से उनके साथ ही रह रहा था। वह एक सर्विस स्टेशन पर गाड़ियों की धुलाई का काम करके परिवार का हाथ बंटाता था। अफसर ने उसे सगे बेटे की तरह पाला था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

वर्जन
कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

— हेमंत कुमार, सीओ

ढाई महीने में तेज रफ्तार कारों ने छीनीं तीन जिंदगियां

झिंझाना। जिले में तेज रफ्तार कारों का कहर लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। सितंबर से नवंबर तक ढाई महीने के भीतर अलग-अलग सड़क हादसों में कार की टक्कर से तीन लोगों की जान जा चुकी है। कहीं बाइक सवार वृद्ध किसान को कार ने रौंद दिया तो कहीं सड़क किनारे खड़े राजमिस्त्री को कुचल दिया। अब झिंझाना में साइकिल सवार युवक की मौत ने हाईवे पर बेलगाम रफ्तार और यातायात निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


-कार की टक्कर से दो घरों के बुझे चिराग
9 सितंबर 2026 : कैराना के झिंझाना रोड पर नाहिद कॉलोनी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 65 वर्षीय किसान सुखवंत सिंह (निवासी तिसंग दभेड़ी बुजुर्ग) की मौत हो गई थी।
19 सितंबर 2026 : कैराना में शामली रोड पर भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के पास कार ने सड़क किनारे खड़े गांव मामौर निवासी 32 वर्षीय राजमिस्त्री नाजिम को टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान चली गई थी।




-निगरानी और कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
इन हादसों में कार चालकों की तेज रफ्तार और लापरवाही प्रमुख वजह बनकर सामने आई है। नगर निवासी मोनू, देवेंद्र का कहना है कि हाईवे और प्रमुख मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी, स्पीड चेकिंग और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है ताकि सड़क पर बहते खून को रोका जा सके। एएसपी सुमित का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed