{"_id":"6366b22aee7029424b7ac9a9","slug":"cyber-thug-blew-money-from-teacher-s-account-shamli-news-mrt6123820165","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठग ने महिला बीएलओ के खाते से 47500 रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठग ने महिला बीएलओ के खाते से 47500 रुपये उड़ाए
विज्ञापन
साइबर ठग ने शिक्षिका के खाते से रुपये उड़ाए
गढ़ीपुख्ता। साइबर ठग ने शिक्षिका को 6,000 रुपये एकाउंट में आने का झांसा देकर उसके खाते से 45,700 रुपये की नकदी साफ कर दी। पीड़िता ने गढ़ीपुख्ता थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कस्बा निवासी महिमा गढ़ीपुख्ता के ही प्राइमरी पाठशाला में शिक्षिका के पद पर तैनात है। उनकी ड्यूटी मोहल्ला रैदासपुरी में बीएलओ के पद पर लगाई गई है। शुक्रवार को महिमा के पास एक अनजान नंबर से कॉल आई, कॉल करने वाले ने झांसे में लेते हुए बताया कि उनके लिए शासन की तरफ से 6,000 रुपये की धनराशि आई है, जो खाते में ट्रांसफर होनी है। वह अपने मोबाइल में एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कर लें। महिमा को उसकी बातों पर विश्वास हो गया और उसने एनीडेस्क ऐप डाउन लोड कर लिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने महिमा से उसके एटीएम का पासवर्ड भी पूछा। महिमा ने पासवर्ड बताया, कुछ ही देर बाद उसके खाते से 45,700 रुपये की नकदी साफ हो गई।
मैसेज आने पर उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसने नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया लेकिन नंबर नहीं लग सका। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की। बाद में पीड़िता ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।