{"_id":"5f91cf058ebc3e9bc7344a0f","slug":"cut-off-65-defaulters-shamli-news-mrt507486911","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 बकाएदारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 बकाएदारों के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
65 बकाएदारों के कनेक्शन काटे
कैराना। विद्युत निगम की टीम ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान साढ़े 36 लाख रुपये के 65 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए तथा मौके पर करीब साढे़ तीन लाख रुपये बकाया जमा किया गया।
बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता रविंद्र प्रकाश के आदेश पर विद्युत उपखंड अतुल यादव व अर्जुन सिंह के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने पुलिस बल के साथ खुरगान विद्युत उपखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुरगान, बरनावी व मंडावर में पांच हजार रुपये से ऊपर के बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 29 लाख रुपये के 45 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। इसके साथ ही मौके पर साढे़ तीन लाख रुपये का बकाया बिल जमा किया गया। वहीं दूसरी ओर नगर के मोहल्ला आलकला में अवर अभियंता राहुल ने विद्युत विभाग की टीम के साथ बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 36 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। जिन पर करीब साढे़ 7 लाख रूपये बकाया था।