फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cut all night near roadways bus stand

रोडवेज बस स्टैंड के पास काटी पूरी रात

Thu, 21 May 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cut all night near roadways bus stand
शामली के रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे प्रवासी मजदूर। - फोटो : SHAMLI
रोडवेज बस स्टैंड के पास काटी पूरी रात
विज्ञापन

शामली। बुधवार रात छत्तीसगढ़ से आए कई प्रवासी श्रमिक रात को शामली रोडवेज बस स्टैंड पर पड़ेे रहे। ये लोग पानीपत से पैदल ही यहां तक पहुंचे। मासूम बच्चों के साथ रोडवेज बस स्टैंड के पास ही उन्होंने रात काटी। बृहस्पतिवार दिन में उन्हें आश्रम स्थल पर भेजा गया।

इन प्रवासी श्रमिकों में कई महिलाएं और बच्चे भी थे। बताया कि वह लोग पानीपत से आ रहे हैं। उन्हें आने को कोई साधन नहीं मिला तो पैदल ही चल दिए। लोगों ने रास्ता भटका दिया। वे गांवों के रास्ते जैसे जैसे यहां तक पहुंचे। रात को शामली रोडवेज बस स्टैंड के पास बैठकर काटी। बच्चे और महिलाएं रात को सो गए और बारी बारी से पुुरुष सदस्यों ने रात को पहरा दिया। बृहस्पतिवार को यहां तैनात किए गए तहसील टीम ने इन्हें शहर के एक निजी स्कूल में बनाए गए आश्रय स्थल पर ठहकराया। उन्हें भोजन आदि की व्यवस्था की गई। उधर, बृहस्पतिवार को भारतीय जैन संगठना व शहर के वीवी पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सहारनपुर रोड पर अलग-अलग दो स्कूलों में ठहरे प्रवासी श्रमिकों खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार प्रवासी श्रमिकों को भोजन वितरित किया जा रहा है, ताकि उनको किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। श्रमिकों को बिस्किट, नमकीन, पानी आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर मोहित जैन, ललित जैन, पंकज जैन, विकास जैन, राहुल जैन, विनय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed