फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Culture is the soul of the nation: Kalyani

राष्ट्र की आत्मा होती है संस्कृति: कल्याणी

Sun, 10 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Culture is the soul of the nation: Kalyani
शामली आर्य समाज मंदिर में स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेते आर्य समाज के लोग। - फोटो : SHAMLI
शामली। आर्य भजनोपदेशक कल्याणी आर्य ने कहा कि जिस राष्ट्र की संस्कृति मिट जाती है, उसका पतन हो जाता है। संस्कृति राष्ट्र की आत्मा होती है।
विज्ञापन

रविवार को धीमानपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर के 148वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय आर्य सम्मेलन का यज्ञ, भजन एवं प्रवचन के कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल का आर्य समाज के पदाधिकारियों ने ओम पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। हिसार से आई भजनोपदेशक कल्याणी आर्य ने भजनों के माध्यम से आर्यजनों का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि वैदिक संस्कृति विश्व की श्रेष्ठ संस्कृति है। संस्कृति ही राष्ट्र की आत्मा होती है। उन्होंने अपने भजन अब भी पल-पल याद आते हैं, तेरे वो एहसान मां तुझसे बढ़कर और न कोई भगवान। उन्होंने दुनिया में भगवान मां सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

आर्य विद्धान योगेश भारद्वाज ने कहा कि देश और राष्ट्र भिन्न है। राष्ट्र बनाने के लिए चार चीजें जरूरी हैं। सबसे पहले जमीन की जरूरत होती है। जमीन पर रहने वाले लोगों की जरूरत होती है। लोगों का जमीन पर मालिकाना हक होना जरूरी है। वेदानुकुल संस्कृति राष्ट्र की आत्मा होती है। संस्कृति अनुप्राणित होने से राष्ट्र चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान सुभाष गोयल आर्य, कोषाध्यक्ष रविकांत आर्य, मीरा वर्मा, रामकुमार गुप्ता, गिरधारीलाल नारंग, पूरणचंद आर्य, ज्ञानेंद्र मलिक, विवेक आर्य, रामेश्वर दयाल आर्य, संरक्षिका कमला आर्य, संतोष आर्या मौजूद रहे। संचालन वेद प्रकाश आर्य ने किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed