फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cultural programs in schools

स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Fri, 24 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs in schools
शामली के किडजी स्कूल में क्रिसमस का पर्व मनाते बच्चे व साथ डॉ. नीलम शुक्ला - फोटो : SHAMLI
स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
विज्ञापन

शामली। विद्यालयों में शुक्रवार को क्रिसमस-डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सेंटा क्लॉज बनकर आए बच्चों ने टॉफी का वितरण किया।
होली चाइल्ड इंटर कालेज लपराना में सेंटा क्लॉज बनकर आए बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर और प्रबंधक जबर सिंह खैवाल ने बच्चों को क्रिसमस-डे की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सेंटा ने सभी बच्चों को टॉफी वितरण किया। मौके पर कोऑर्डिनेटर अमृता तोमर, श्रुति, मानसी, पूजा, डोली, सलोनी, दीपमाला मौजूद रहे। एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल जलालाबाद में नर्सरी, यूकेजी, एलकेजी के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और प्रथम से लेकर पंचम क्लास तक नाटकीय प्रस्तुतीकरण किया गया। रुचि बंसल, अंकित गुप्ता, शिक्षकों और बच्चों ने क्रिसमस केक काटा। इसके बाद बच्चों के डांस, कविता आदि का आयोजन हुआ। सेंटा क्लॉज की ड्रेस में बच्चों ने मस्ती की। मौके पर रुचि बंसल, सौम्या, अल्वी, चिंकी, निकिता, निष्ठा, नारंग, नेहा, प्रज्ञा, गायत्री, अदीबा आदि मौजूद रहे।

बीएसएम स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। किंडर गार्डन के बच्चों ने जिंगल बेल गाकर नृत्य किया। छोटे बच्चे रंग-बिरंगे कपड़ों व सेंटा क्लॉज की ड्रेस में थे। इस दौरान शिक्षिका पूनम नामदेव, अनीता शर्मा, स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह व मैनेजर छाया सिंह ने बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. रीना सिंह, उप प्रधानाचार्य नीरज कौशिक, सीमा शर्मा, शिवम छाबड़ा, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

शामली बीएसएम स्कूल में क्रिसमस के पर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे

शामली बीएसएम स्कूल में क्रिसमस के पर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली के होली चाइल्ड इंटर कॉलेज में क्रिसमस पर्व मनाते बच्चे व शिक्षक

शामली के होली चाइल्ड इंटर कॉलेज में क्रिसमस पर्व मनाते बच्चे व शिक्षक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed