फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crushing session of Shamli mill will be backward, will run till June

शामली मिल का पेराई सत्र पिछड़ेगा, जून तक चलेगा

Sat, 21 Mar 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Crushing session of Shamli mill will be backward, will run till June
शामली। जिले की अपर दोआब चीनी मिल शामली जून के प्रथम सप्ताह और ऊन और थानाभवन मिल का पेराई सत्र 15 मई को समाप्त होगा। शामली चीनी मिल पर अतिरिक्त गन्ना होने के कारण मंडल के उपगन्ना आयुक्त के निर्देश पर मिल के 11 खरीद केंद्रों को ऊन और थानाभवन मिल को डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

जिले की शामली मिल 116.43 लाख क्विंटल अपने बेसिक कोटा के सापेक्ष मात्र 77 लाख क्विंटल, थानाभवन चीनी मिल 145 लाख क्विंटल बेसिक कोटा के सापेक्ष 103 लाख क्विंटल की पेराई कर पाई है। ऊन चीनी मिल 112 लाख क्विंटल बेसिक कोटा के सापेक्ष 73 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। नई पेराई सत्र के चार माह 20 दिन के दौरान जिले की चीनी मिलो पर एक करोड़ बीस लाख क्विंटल गन्ना अवशेष है। जिसमें शामली मिल का बेसिक कोटा 39 लाख क्विंटल, थानाभवन मिल 42 लाख क्विंटल, ऊन मिल का 39 लाख क्विंटल गन्ना अवशेष है। जिले की चीनी मिलों के पेराई सत्र में मात्र दो माह अवशेष है, मगर जिले की शामली चीनी मिल पर अधिक गन्ना होने से इस मिल का पेराई सत्र जून के प्रथम सप्ताह तक अपना पेराई खत्म करेगी। शामली चीनी मिल ने अधिक गन्ना होने के कारण उप गन्ना आयुक्त को 11 गन्ना खरीद केंद्रों को दूसरी चीनी मिलों को डायवर्जन का अनुरोध किया था। मंडल के उपगन्ना आयुुक्त के निर्देश पर शामली चीनी मिल 11 खरीद केंद्रों को ऊन चीनी और थानाभवन चीनी मिलों को डायवर्जन किया गया।
विज्ञापन

उधर, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शामली चीनी मिल के लिसाढ़ पंचम, सिलावर द्वितीय को थानाभवन चीनी मिल और शामली चीनी मिल के अंबेहटा- डूढार द्वितीय, तितरवाड़ा प्रथम, बुच्चा खेड़ी द्वितीय, मखमूलपुर-खासपुर प्रथम, मखमूलपुर-हुरमुजपुर द्वितीय, ऊंचा गांव प्रथम, भूरा चतुर्थ को ऊन चीनी मिल को डायवर्जन किया है। शामली चीनी मिल का पेराई जून के प्रथम सप्ताह, ऊन-थानाभवन मिल का 15 मई को पेराई सत्र खत्म होगा। थानाभवन और ऊन मिलों की पेराई अच्छी चल रही है। शामली मिल अपनी 75 हजार क्विंटल प्रतिदिन क्षमता के सापेक्ष 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर रही है। मिल की ब्रेक डाउन और कम पेराई के कारण पेराई सत्र पिछड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed