{"_id":"6501ff51df44ce331d078aee","slug":"crusher-unit-owner-will-get-benefit-of-one-lump-sum-settlement-scheme-shamli-news-c-26-1-smrt1047-8867-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एक मुश्त समाधान योजना का क्रशर इकाई मालिक को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एक मुश्त समाधान योजना का क्रशर इकाई मालिक को मिलेगा लाभ
Wed, 13 Sep 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
शामली। गुड़-खांडसारी इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार की कैबिनेट की बैठक में मंडी शुल्क आधा माफ कर दिए जाने से खांडसारी इकाईं संचालकों को एक मुश्त समाधान योजना का लाभ मिलेगा
मंगलवार को यूपी सरकार में मंडी शुल्क आधा कर दिए जाने के बाद एक इकाई को 20 लाख रुपये तक का लाभ देने की घोषणा की। शामली मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव संंगल का कहना है कि पहले मंडी व्यापारी से ढाई प्रतिशत मंडी शुल्क वसूला जाता था। अब एक प्रतिशत मंडी शुल्क और आधा प्रतिशत अवशेष वसूलकर कुल डेढ़ प्रतिशत शुल्क वसूला जा रहा था। किंतु शासन से कैबिनेट के फैसले की प्रतिलिपि आने के बाद जानकारी होगी कि मंडी व्यापारियों से कितना मंडी शुल्क वसूला जाएगा। शामली मंडी समिति के सचिव कुलदीप कुमार मलिक का कहना है कि क्रशर इकाई से डेढ़ प्रतिशत मंडी शुल्क लिया जाता था। एक मुश्त समाधान योजना में ज्यादा माल का उत्पादन करने पर एक मुश्त समाधान योजना के तहत कम शुल्क जमा कर लाभ मिलेगा।
-पिछले साल 450 क्रशर, दो खांडसारी इकाई का हुआ था संचालन
जिले में खांडसारी इकाई को बढ़ावा मिला है। पिछले पांच साल के आंकड़ों को देखे तो जिले में 450 कोल्हू और दो क्रशर और खांडसारी इकाई ऊन तहसील के सिंकदरपुर, और दूसरी खांडसारी इकाई थानाभवन और गढीपुख्ता क्षेत्र के राझड गांव में पिछले साल संचालित हुई थी।
विज्ञापन
किसान बोले, उन्हें नहीं मिलेगा कैबिनेट के फैसले का लाभ
किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, किसान नेता विदेश मलिक और किसान मजदूर भारतीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार का कहना है कि किसान का जो गन्ने का रेट है, उसका ज्यो का त्यो रहेगा। किसानों को इसका लाभ मिलने वाला नहीं है। मंडी शुल्क आधा करने का स्वागत है। किसी न किसी को लाभ पहुंचेगा। शासन गन्ने का भाव भी जल्द घोषित करें।