फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crpf javan ko mile shaheed ka darja

सीआरपीएफ जवानों को मिले शहीद का दर्जा  

Tue, 19 Feb 2019 11:05 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 19 Feb 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
crpf javan ko mile shaheed ka darja
file - फोटो : amarujala
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत सरकार सीमा पार आतंकियों के ठिकाने और हवाई अड्डों को नेस्तनाबूद करें। सेना की तरह सीआरपीएफ के जवानों को भी शहीद का दर्जा देकर सभी सुविधाएं प्रदान करें। 
विज्ञापन

मंगलवार को पुलवामा में सीआरपीएफ के शहीद जवान अमित कुमार और प्रदीप बनत के आवास पर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों को सांत्वना देकर कहा कि भाकियू शहीदों के परिवार की साथ खड़ी है। पुलवामा में आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्सा है। देश का हर आदमी चाहता है कि आतंकवादियों के ठिकाने का सफाया किया जाए। उन्होंने कहा कि  पाकिस्तान रोज सीजर फायर का उल्लंघन कर रहा है। देश अहिंसा का पुजारी बना बैठा है। देश की सीमा पर सेना भी आतंकी व पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दें। हालत को देखते हुए केंद्र सरकार से धारा 370 को समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने सेना की तरह सीआरपीएफ के जवानों को भी दर्जा देकर सुविधा प्रदान की जाएं। इस मौके पर भाकियू प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, सतपाल पहलवान, पुष्पेंद्र डायरेक्टर, सुरेंद्र आर्य, गुड्डू बनत, प्रमोद टपराना, संजीव राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आतंकी हमले के विरोध में धरना देगी भाकियू
शामली। पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में भाकियू प्रदेश भर के जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन देगी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed