फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowds in the markets in the morning, silence in the afternoon

बाजारों में सुबह उमड़ी भीड़, दोपहर में छाया सूनापन

Sat, 08 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Crowds in the markets in the morning, silence in the afternoon
बाजारों में सुबह उमड़ी भीड़, दोपहर में सन्नाटा
विज्ञापन

शामली/कैराना। शामली शहर में सुबह के समय आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर सामान लेने वाले ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का कोई पालन नहीं हुआ। दोपहर में दुकानें बंद होने पर बाजार से लेकर सड़कों पर सूनापन छा गया। अधिकारियों ने बाजार व सड़कों पर घूमकर कोरोना कर्फ्यू का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने वाहनों के चालान किए।
कोरोना कर्फ्यू में दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं फल, सब्जी, किरयाना, खाद, बीज आदि की दुकानें खुलने का समय सुबह सात बजे से दोपहर 12 तक निर्धारित किया गया है। सुबह के समय दुकानें खुलते ही सामान लेने के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर लगी रही। सब्जी और फल खरीदने के लिए नाला पटरी सब्जी मंडी में भीड़ लगी रही। दोपहर 12 बजे पुलिस ने बाजार में पहुंचकर दुकानों को बंद कराया। एसडीएम सदर संदीप कुमार व सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बाजारों और सड़कों पर घूमकर कोरोना कर्फ्यू का जायजा लिया। इस दौरान सड़कों पर बेवजह घूमने वाले वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

कैराना में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक की छूट दी गई है, इसकी आड़ में दूसरे दुकानदार भी दुकानों के शटर बार बार खोलकर सामान बेच रहे थे। इस कारण बाजारों में भीड़ ज्यादा रही। दोपहर 12 बजे पुलिस ने बाजारो में घूमकर दुकानें बंद कराई और लोगों को घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने कई वाहनों के चालान किए। दोपहर करीब दो बजे एएसपी ने कैराना के बाजारों को भ्रमण करते हुए कोरोना कर्फ्यू का सख्ती के साथ पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed