{"_id":"5d16641c8ebc3e3cd43e71c4","slug":"crowds-in-colleges-for-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिशन के लिए कालेजों में लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिशन के लिए कालेजों में लगी भीड़
Sat, 29 Jun 2019 12:31 AM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
education
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संशोधित कट ऑफ सूची जारी होने के बाद शुक्रवार को वीवी कालेज और आरके कालेज शामली में छात्र-छात्राओं के एडमिशन शुरू हुए। संशोधित सूची के अनुसार वीवी कालेज में 72 और आरके कालेज में 188 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिए। शनिवार को अंतिम दिन होने के कारण कालेजों में छात्र-छात्राओं के भीड़ होने की उम्मीद है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने 22 जून को जारी की गई पहली संशोधित कट ऑफ सूची जारी की थी। इसे विश्वविद्यालय ने स्थगित कर दिया था। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय से संशोधित कट ऑफ सूची जारी की थी। कालेजों में जारी हुए सूची को अपलोड करने में अधिक समय लगने के कारण पहले दिन कोई एडमिशन नहीं हो सका था। शुक्रवार सुबह से ही एडमिशन लेने के लिए शहर के दोनों कालेजों में छात्र पहुंचने शुरू हो गए थे।
वीवी कालेज शामली की प्राचार्या वंदना जैन ने बताया कि शुक्रवार को संशोधित कट ऑफ सूची के आधार पर बीए में 72 और बीकॉम में मात्र चार एडमिशन हुए है। 20 एडमिशन पहले जारी हुई सूची के आधार पर हुए थे। उन्हें मिलाकर अब तक कुल 92 एडमिशन हो चुके हैं। अब तक बीए में अनारक्षित श्रेणी में 53, ओबीसी में 16, अनुसूचित में 23 एडमिशन हुए है। वीवी कालेज में बीए में 531 सीट है जबकि बीकॉम में 160 सीट है।
विज्ञापन
आरके पीजी कालेज शामली में बीएससी बायो में 160 सीट के सापेक्ष 73, बीएससी एजी 160 सीट के सापेक्ष में 47, बीएससी सांख्यिकी में 80 सीट के सापेक्ष 30, बीएससी पीसीएम में 120 सीट के सापेक्ष 38 एडमिशन हुए, जबकि बीकॉम में 49 एडमिशन हुए हैं। शनिवार को इस सूची के आधार पर एडमिशन का अंतिम दिन है, जिसके चलते एडमिशन लेने वालों की भीड़ होने की उम्मीद की जा रही है। कालेजों में ऐसे भी छात्र पहुंचे, जिनका नाम पहली सूची में तो था, लेकिन संशोधित सूची में नहीं मिला। ऐसे छात्र अब दूसरी कट ऑफ सूची का इंतजार कर रहे हैं।