फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd of viral victims in health fairs

स्वास्थ्य मेलों में वायरल बुखार के मरीज रहे ज्यादा

Mon, 19 Sep 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Crowd of viral victims in health fairs
जिले में सभी छह सीएचसी पर 2090 मरीजों को दिया उपचार
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/कांधला/ऊन/गढ़ीपुख्ता/थानाभवन। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इनमें 2090 मरीजों की जांचकर उपचार दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक यहां अधिकतर मरीज वायरल बुखार से पीड़ित पहुंचे।
सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को जिले की सभी सीएचसी पर विशेष स्वास्थ्य मेले लगाए गए। सीएचसी शामली पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता ऊन ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह और सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया। यहां डॉ. हरिओम पाठक, सचिन जैन, चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास, डॉ. उपकार मलिक, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. अनुपम सक्सेना, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. ओपी गुप्ता, रामवीर सिंह, गौरव कुमार, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, शिप्रा त्यागी, दीपा चौहान, मीनू निर्वाल, सुजीता, अंजलि, मीनू, मनोज गर्ग, हनीफ अहमद, अशोक कुमार, अनिल सैनी, पूजा बजाज आदि मौजूद रहे। स्वास्थ्य मेले में सात चिकित्सक व 18 पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि मेले में 55 पुरुष, 30 महिला, 16 बच्चे समेत 101 मरीजों की जांचकर दवा दी। यहां हड्डी, त्वचा, नजला, जुकाम, खांसी तथा वायरल बुखार आदि के मरीज आए। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी छह सीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेलों में 1034 पुरुष, 993 महिला और 83 बच्चे समेत कुल 2090 मरीजों की जांचकर उपचार दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के 133 गोल्डन कार्ड और 136 के डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि 79 मरीजों की जांच की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म कराई। यहां अतुल प्रधान, अनुकूल गिरी, नामित सभासद सुखमाल सिह, सलेक चंद, महावीर गिरी, अर्जुन सैनी, ऋषिपाल सैनी, अनुज कश्यप, रामकुमार सैनी आदि मौजूद रहे। थानाभवन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद पुंडीर और कार्यक्रम के संयोजक महेश गोयल ने स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ फीता काटकर किया। सीएचसी अधीक्षक नवजोत बेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। मेले में भाजपा नेता अनुज संगल, आशीष सिंघल, रविंद्र गोयल, भूमेश नारंग और प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।
वहीं, कांधला सीएचसी में 467 मरीज आए। यहां स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर सीएमओ अनिल कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत, मंडल महामंत्री अशोक चौहान आदि मौजूद रहे।

ऊन में कम रही मरीजों की संख्या
ऊन। सीएचसी पर मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह ने फीता काटकर किया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सलीम की देखरेख में मरीजों की जांच की गई। मेले में करीब 150 मरीज आए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडोरा पर भाजपा जिला महामंत्री नीविश कुमार ने मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। यहां डॉ. नवीन, फार्मेसिस्ट मनोज शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता दिनेश गोयल, सुशील गर्ग आदि मौजूद रहे।
जिले में स्वास्थ्य मेले की स्थिति
सीएचसी चिकित्सक पैरा स्टाफ मरीज
शामली 07 18 101
कैराना 04 16 377
कुड़ाना 03 10 207
कांधला 03 08 524
थानाभवन 05 11 576
ऊन 04 18 305
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed