Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd of people sick with cold in Arogya Mela

Shamli News: आरोग्य मेले में ठंड से बीमार लोगों की रही भीड़

Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Crowd of people sick with cold in Arogya Mela
आरोग्य मेले में ठंड से बीमार लोगों की रही भीड़
विज्ञापन

शामली। जिले के सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1301 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। आरोग्य मेले में ठंड लगने से वायरल बुखार, जुकाम, खांसी, नजला के मरीज सबसे ज्यादा रहे। आरोग्य मेले में पुरुष के मुकाबले महिला मरीजों की संख्या ज्यादा रही। आयुष्मान भारत योजना के 110 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।

जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया। आरोग्य मेले में ठंड लगने से बीमार लोगों की संख्या ज्यादा रही। नजला, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीज ज्यादा आए। बच्चों में निमोनिया व कोल्ड डायरिया से पीड़ित मरीज आए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की जांच, त्वचा, पेट दर्द, गैस कब्ज आदि के मरीज भी पहुंचे। सुबह के समय ठंड ज्यादा रहने के कारण मरीज कम पहुंचे। दोपहर के समय मरीजों की लाइन लगी। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में 1301 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। आरोग्य मेले में 25 चिकित्सक और 90 पैरा स्टाफ की ड्यूटी रही। मेले में 420 पुरुष मरीज, 666 महिला मरीज और 215 बच्चों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के 110 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed