{"_id":"6511d8fc6c718a15750d78f4","slug":"crowd-of-patients-in-the-district-hospital-had-to-wait-for-treatment-shamli-news-c-26-1-sal1002-9491-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़, इलाज के लिए करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़, इलाज के लिए करना पड़ा इंतजार
Tue, 26 Sep 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ी। अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीज पहुंचे। अधिकतर मरीज बुखार, नजला, खांसी के रहे। मरीजों को लाइन में लगकर भीड़ में इलाज कराने को मजबूर होना पड़ा। मरीजों की भीड़ के आगे तैनात गार्ड भी व्यवस्था नहीं बना पाए।
जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीज पहुंचे। मरीजों में चिकित्सक को पहले दिखाने को लेकर आपाधापी रही। हालांकि व्यवस्था बनाने के लिए तैनात गार्ड मरीजों को लाइन में लगाने और व्यवस्था बनाने की कोशिश में लगे रहे लेकिन मरीजों की भीड़ इतनी थी कि तीन गार्ड उनके सामने कम पड़ गए। बताया गया है कि जिला अस्पताल में व्यवस्था बनाने के लिए 14 गार्ड स्वीकृत है, जिनमें अभी तक आठ गार्ड मिले हैं, जिनमें एक गार्ड नहीं आ रहा है। इनमें सिर्फ सात गार्ड ड्यूटी कर रहे हैं।
जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि जिला अस्पताल को 14 गार्ड मिले थे, जिनमें आठ गार्ड दिए गए है, जिनमें एक गार्ड किसी वजह से नहीं आ रहा है। इनमें तीन गार्ड आठ-आठ घंटे की ड्यूटी के लिए इमरजेंसी में लगाए गए हैं। तीन गार्ड ओपीडी में, एक गार्ड दवा काउंटर पर और एक गार्ड पर्ची काउंटर पर रहता है। सीएमएस का कहना है कि अगर सभी 14 गार्ड मिल जाए तो मरीजों के उपचार के लिए व्यवस्था बनाने में आसानी होगी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि अभी जो गार्ड उपलब्ध हुए हैं, वे जिला अस्पताल को दे दिए गए हैं। और गार्ड मिलने पर जिला अस्पताल में उनकी संख्या बढ़ा दी जाएगी।