फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd of patients in need of treatment in the district hospital

Shamli News: जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ को इलाज की दरकार

Thu, 26 Oct 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 26 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients in need of treatment in the district hospital
शामली के जिला अस्पताल में ओपीडी कक्ष में चिकित्सक की खाली पड़ी कुसी। संवाद
शामली। तीन दिन की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही, लेकिन ओपीडी से ज्यादातर चिकित्सक गायब रहे। चिकित्सकों के न मिलने से मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। परेशान हाल मरीज डॉक्टर के इंतजार में इलाज की दरकार कर रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक अवकाश, सोमवार को श्री दुर्गा नवमी और मंगलवार को दशहरा की छुट्टी रही। लगातार तीन दिन की छुट्टी के बाद बुधवार को जिला अस्पताल खुला। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। इस समय डेंगू, वायरल बुखार का प्रकोप चल रहा है। इसके चलते अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। पर्ची बनवाने की जद्दोजहद के बाद डॉक्टरों के इंतजार में मरीज ओपीडी के बाहर लाइन में खड़े रहे। दोपहर 12 बजे ओपीडी में केवल एक बाल रोग चिकित्सक व दंत रोग चिकित्सक समेत तीन चिकित्सक मौजूद थे। बाकी कक्षों में चिकित्सकों की कुर्सी खाली पड़ी थी।
विज्ञापन

चिकित्सक न होने से मरीज परेशान हाल रहे। बुधवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में आए 600 से अधिक मरीजों ने नए पर्चे बनवाए जबकि 200 से ज्यादा मरीज पुराने पर्चे पर इलाज कराने आए। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा का कहना है कि ओपीडी में सभी चिकित्सकों को मौजूद रहकर मरीजों की जांच कर उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 18 चिकित्सकों की है तैनाती
शामली। जिला अस्पताल में वर्तमान में चार बाल रोग विशेषज्ञ, दो सर्जन, तीन इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, एक त्वचा रोग विशेषज्ञ, एक आई सर्जन, एक मानसिक रोग विशेषज्ञ, एक दंत रोग विशेषज्ञ, दो रेडियोलोजिस्ट समेत 18 चिकित्सकों की तैनाती है। इसके बाद भी जिला अस्पताल में ओपीडी में चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहते, जिस कारण मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।
ये बोले मरीज-
- कैराना निवासी राशिदा ने बताया वह दो घंटे से चिकित्सक की इंतजार कर रही है। उसे बुखार है, लेकिन अभी तक चिकित्सक नहीं आए।
- मोहल्ला कलंदरशाह निवासी सईद ने बताया वह सुबह 11 बजे इलाज के लिए अस्पताल में आया था, लेकिन अब 12 बज रहे हैं। किसी भी कक्ष में डाक्टर मौजूद नहीं है।
- कांधला निवासी शबाना ने बताया कि उसे कई दिन से बुखार आ रह है। वह जांच कराने के लिए अस्पताल आई है, जांच के लिए पर्चे पर डाक्टर से लिखवाने के लिए कहा है, पर काफी देर हो गई। डाक्टर नहीं आया है।

- शामली निवासी राजीव ने बताया उसे पेट में दर्द की शिकायत है। वह जिला अस्पताल में इलाज कराने आया, लेकिन डेढ़ घंटे से कोई डाक्टर नहीं आया।

शामली के जिला अस्पताल में ओपीडी कक्ष में चिकित्सक की खाली पड़ी कुसी। संवाद

शामली के जिला अस्पताल में ओपीडी कक्ष में चिकित्सक की खाली पड़ी कुसी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed