फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd of patients in district hospital, had to wait for treatment

Shamli News: जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़, इलाज के लिए करना पड़ा इंतजार

Tue, 12 Aug 2025 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients in district hospital, had to wait for treatment
जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लगी लाइन । संवाद
शामली। दो दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी रही। मरीजों को इलाज के लिए ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। अन्य दिनों के मुकाबले लगभग 350 मरीज ज्यादा आए।
विज्ञापन

शनिवार को रक्षाबंधन और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण जिला अस्पताल दो दिन तक बंद रहा। दो दिन बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुला। सुबह आठ बजे से ही मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह नौ बजे मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए कतार में खड़े रहकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा। वहीं ओपीडी में भी चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा लेने के लिए फिर कतार में लगे रहने को मजबूर रहे। इस तरह से मरीजों को इलाज कराने के लिए डेढ़ से दो घंटे का समय लगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि डॉ. सानिया अवकाश पर रहीं, जबकि अन्य सभी चिकित्सकों ने ओपीडी में मौजूद रहकर मरीजों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि 1181 नए मरीज आए, जबकि 300 से ज्यादा पुराने पर्चे पर मरीज इलाज कराने आए। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, नजला, खांसी, एलर्जी और हड्डी संबंधी रोगों के रहे।
विज्ञापन

---
ये बोले मरीज :
कांधला निवासी शमशाद ने बताया कि वह सुबह साढ़े नौ बजे अस्पताल आए थे। डाक्टर को दिखाने के लिए दो घंटे में नंबर आया। मोहल्ला पंसारियान निवासी गुलशाना ने बताया कि वह सुबह साढ़े नौ बजे अस्पताल आई थी। पहले पर्चा बनवाने के लिए कतार में खड़े रहे, फिर डाॅक्टर को दिखाने में डेढ़ घंटे का समय लगा। माजरा रोड निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसे जोड़ों में दर्द की समस्या है। डाक्टर के कक्ष के बाहर भीड़ में एक घंटे तक खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में आई खराबी
शामली। जिला अस्पताल में चार ऑक्सीजन प्लांट चल रहे हैं। इनमें 960 एलपीएम के प्लांट में शनिवार शाम को तकनीकी खराबी आ गई। इंजीनियर ने जांच के बाद बताया कि प्लांट के साॅफ्टवेयर में तकनीकी खराबी आ गई है। सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि अस्पताल में अन्य 333 एलपीएम और 45-45 एलपीएम क्षमता के प्लांट चालू हालत में हैं। एक प्लांट में खराबी आई है। हालांकि इस प्लांट के बंद होने से ऑक्सीजन की समस्या नहीं बनी है, क्योंकि सभी चारों प्लांट से ऑक्सीजन की सीधी सप्लाई सीधे बैड पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट में खराबी आने की जानकारी लखनऊ मुख्यालय भेज दी गई है।

जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लगी लाइन । संवाद

जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लगी लाइन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed