फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two bike thieves nabbed in 20 seconds

Shamli News: 20 सेकंड में बाइक चोरी करने वाले दो दबोचे

Wed, 16 Sep 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 16 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Two bike thieves nabbed in 20 seconds
गिरोह के सदस्यों से बरामद बाइकें। पुलिस
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह के गुर्गे बाइक खड़ी होने के बाद महज 20 सेकंड में उसका ताला तोड़कर चोरी कर लेते है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 11 बाइकें बरामद की गई हैं। चोरी की बाइकें दिल्ली समेत अन्य स्थानों पर बेचते थे।
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने आदर्श मंडी थाने में प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस मुंडेटकलां नहर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उन्होंने बाइक नहीं रोकी। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान तिसंग गांव निवासी धर्मेंद्र और जंधेड़ी गांव निवासी विक्की के रूप में हुई।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर गोहरनी गांव के खेत से चोरी की 11 बाइकें बरामद हुईं। ये बाइकें हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, दिल्ली और शामली के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थीं। गिरोह के निशाने पर मुख्य रूप से स्प्लेंडर बाइक रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी बाइक मालिक के वहां से जाते ही मास्टर चाबी से ताला खोलकर या ताला तोड़कर करीब 20 सेकंड में बाइक चोरी कर लेते थे। बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है।


बैंक, स्कूल के बाहर खड़ी बाइक को बनाते थे निशाना
एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गिरोह के गुर्गे मुख्य रूप से बैंक और स्कूल के बाहर खड़ी बाइकों को निशाना बनाते थे। बाइक चोरी करने के बाद आरोपी उन्हें अलग-अलग स्थानों पर चार से पांच हजार रुपये में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed