फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd in markets before lockdown

लॉकडाउन से पहले दिन सड़क से लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़

Fri, 21 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Crowd in markets before lockdown
शामली एमएसके रोड पर लगा जाम - फोटो : SHAMLI
लॉकडाउन से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन

शामली। साप्ताहिक दो दिन के लॉकडाउन लगने से पहले बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते शहर में कई स्थानों पर जाम लगा रहा।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन के निर्देश पर जनपद में प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक 55 घंटे तक का लॉकडाउन घोषित है। साप्ताहिक लॉकडाउन लागू होने से पहले शहर और देहात से लोगों की बाजारों में भीड़ रही। लोग सामान खरीदने के लिए घरों से निकले। सब्जी मंडी नाला पटरी पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। इसकी वजह अगले दो दिन तक सब्जी की दुकानें बंद रहेंगी। इसी तरह बाजार में अन्य सभी ट्रेड की दुकानों पर भीड़ लगी रही, जिसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो पाया। सड़कों पर भी वाहनों की संख्या अधिक रहने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। शहर के बीच एमएसके रोड पर जगह-जगह वाहनों का जाम लगा रहा। वाहन धीरे-धीरे चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह मेरठ-करनाल हाईवे पर भी हल्के और भारी वाहनों के कारण जाम लगा रहने से लोग फंसे रहे। उधर, एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने अनलॉक नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 वाहनों के चालान किए और एक वाहन सीज किया। पुलिस ने 32,200 रुपये समन शुल्क वसूल किया। फेस मास्क न लगाने वाले 96 लोगों के चालान कर 9600 रुपये जुर्माना वसूला। वाहन पर निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रा करने वाले 12 चालान कर तीन हजार जुर्माना वसूल किया।

शामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड

शामली गांधी चौक बाजार में लगी भीड- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed