फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd gathered in the temples on the first day of Navratri

Shamli News: नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़

Thu, 23 Mar 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the temples on the first day of Navratri
कांधला शीतला माता मंदिर में पूजन करती महिला
शामली। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। अनुष्ठान के लिए श्रद्धालुओं की मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन

शहर के करनाल रोड पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी, कैराना रोड पर गुलजारी वाला मंदिर, हनुमान धाम, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मंदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, मंदिर ठाकुरद्वारा, राजो मोहल्ला में श्री बालासुंदरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह घरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके मां का दरबार सजाया गया। अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इस मौके पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, सरस्वती, महाकाली का भी पूजन किया गया। श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, श्रीदुर्गा स्तोत्र, चालीसा का उच्चारण किया गया। महाआरती के बाद विधि विधान से अनुष्ठान का समापन किया गया। पुरानी सब्जी मंडी मां शाकंभरी देेवी मंदिर में हवन-यज्ञ आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने मंदिरों में कराया पाठ

शासन ने चैत्र नवरात्र में देवी मंदिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ, कीर्तन और जागरण का कार्यक्रम निर्धारित किया है। जिसके चलते नवरात्र के प्रथम दिन जिले के सभी ब्लॉक और निकायों के अंतर्गत चयनित देवी मंदिरों पर में दुर्गा सप्तशती पाठ, कीर्तन और भजन आदि आयोजित किए गए। सभी जगह सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
ऊन। प्रदेश सरकार ने चैत्र नवरात्रों के लिए अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मंदिरों को सजाने व पूजा करने के निर्देश दिए थे। जिसके अंतर्गत कस्बा ऊन में देवी मंदिर में नगर पंचायत ने सफाई कर सजावट कराई। मंदिर में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में से आज पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना पंडित मानसिंह शास्त्री ने संपन्न कराई। इस दौरान कार्यालय नगर पंचायत ऊन के अशोक कुमार, प्रमोद कुमार सहित आदि कर्मचारी एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

कांधला  शीतला माता मंदिर में पूजन करती महिला

कांधला शीतला माता मंदिर में पूजन करती महिला

कांधला  शीतला माता मंदिर में पूजन करती महिला

कांधला शीतला माता मंदिर में पूजन करती महिला

कांधला  शीतला माता मंदिर में पूजन करती महिला

कांधला शीतला माता मंदिर में पूजन करती महिला

कांधला  शीतला माता मंदिर में पूजन करती महिला

कांधला शीतला माता मंदिर में पूजन करती महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed