फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Crowd gathered at the funeral of BJP district president's brother

Shamli News: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़

Sun, 31 Aug 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at the funeral of BJP district president's brother
-गुरुद्वारा के पास श्मशान घाट में किया गया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल के बड़े भाई दीपेंद्र निर्वाल (62 वर्ष) का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को मेरठ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। निधन के बाद शनिवार को शामली के गुरुद्वारा के पास श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं से लेकर सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया। साथ ही पीड़ित परिवार को सांत्वना दी गई।
शव को शामली स्थित माजरा रोड आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया, जहां रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और भाजपा, सपा कार्यकर्ताओं का तांता लग गया।दीपेंद्र निर्वाल का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह साढ़े दस बजे शामली श्मशान घाट पर हुआ। तेजेंद्र निर्वाल वर्ष 2017 से 2022 तक शामली विधानसभा से विधायक रहे और वर्तमान में डेढ़ साल से भाजपा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दीपेंद्र निर्वाल परिवार में सबसे बड़े थे, उनसे छोटे तेजेंद्र निर्वाल और अजेंद्र निर्वाल हैं।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों में एमएलसी वीरेंद्र सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, विधायक प्रसन्न चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, राजन जावला, सुधीर पंवार, पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, मृगांका सिंह, सपा कार्यकर्ता प्रोफेसर सुधीर पंवार, भाकियू नेता कुलदीप पंवार, जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार, शामली मिल के जीएम दीपक राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed