UP: जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन की विधायक निधि पर संकट
जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन की विधायक निधि पर संकट आ गया है। नाहिद हसन को पुलिस ने बीती 15 जनवरी को पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन से जिले के तीनों विधायकों को डेढ़-डेढ़ करोड़ की धनराशि विधायक निधि के रूप में आवंटित हुई है। थानाभवन विधायक अशरफ अली खान और सदर विधायक प्रसन्न ने अपनी निधि से विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्ताव प्रशासन को दिए हैं। जबकि जेल में बंद कैराना विधायक नाहिद हसन की विधायक निधि पर संकट मंडरा रहा है। उनके शपथ न ग्रहण कर पाने के चलते प्रशासन ने इस मामले में गाइडलाइन के लिए शासन को पत्र भेजा है।
सपा विधायक नाहिद हसन को पुलिस ने बीती 15 जनवरी को पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन अपने प्रस्तावक के जरिए कर दिया था। चुनाव में उनके प्रचार की सारी कमान छोटी बहन इकरा हसन के हाथों में थी।
दूसरी ओर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कैराना का चुनाव जीतने के लिए पूरे जोर लगाए थे। लेकिन नाहिद हसन ने चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद बाबू हुकूम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को 25 हजार वोटों से हरा दिया था।
यह भी पढ़ें: अव्यवस्था: शौचालय में रखा खिलाड़ियों का भोजन, नहीं मिली रोटी, अधपके चावल-सब्जी और सलाद से भरा पेट
नतीजे घोषित होने के बाद जीत का प्रमाण पत्र मतगणना के दिन ही इकरा हसन को सौंप दिया गया था। जबकि अभी तक नाहिद हसन विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण नहीं कर सके हैं। नाहिद हसन की ओर से कोई प्रस्ताव अभी तक दिया गया है या नहीं इस सवाल पर इकरा हसन ने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
यह था मामला
छह फरवरी 2021 को पुलिस प्रशासन ने सपा विधायक नाहिद हसन व उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन सहित 40 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लगाई थी। इस मामले में गिरफ्तार 38 लोगों को कोर्ट से अभी तक जमानत मिल चुकी है। नाहिद हसन की जमानत अर्जी फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। जबकि उनकी मां को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
कैराना विधायक नाहिद हसन जेल में हैं। उन्हें जीत का प्रमाण पत्र मिल चुका है, लेकिन शपथ ग्रहण नहीं कर पाए हैं। ऐसी स्थिति में यदि वह कोई विकास कार्य का प्रस्ताव देते हैं तो उस पर कार्रवाई के लिए शासन से गाइडलाइन मांगी गई है। -शंभूनाथ तिवारी, सीडीओ।