{"_id":"60b52c1a8ebc3e5fbd677fdb","slug":"criminals-were-doing-reiki-for-15-days-for-robbery-shamli-news-mrt5407215164","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के लिए बदमाश 15 दिन से कर रहे थे रेकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के लिए बदमाश 15 दिन से कर रहे थे रेकी
विज्ञापन

शामली। थानाभवन के बंधन बैंक के कर्मचारी से लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश करीब 15 दिन से रेकी कर रहे थे। बदमाशों ने कर्मचारी के आने जाने और कैश कलेक्शन के बारे में जानकारी जुटाने के बाद घटना को अंजाम दिया।
थानाभवन क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हुई 90 हजार रुपये कैश लूटने की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। समय रहते घटना की सूचना मिलने पर जिले की पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए चेकिंग में जुट गई थी। पुलिस के पीछा करने से बदमाश गांव मोरमाजरा के जंगल में घिर गए। पूछताछ में बदमाशों ने रेकी करने वाले साथियों के नाम बताए। पुलिस ने घटना के करीब छह घंटे बाद शाम को उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि बदमाश करीब 15 दिन से रेकी कर रहे थे। वे कर्मचारी अजय के आने जाने का समय, सिक्का क्षेत्र में कैश का कलेक्शन करना आदि की जानकारी जुटाने के बाद घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर जिले की पुलिस अलर्ट हो गई, जिस पर बदमाश पकड़े गए। एसपी ने बताया कि लूट करने की घटना में शामिल एक बदमाश अभी फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरोह बनाकर दिया घटना को अंजाम
शामली। बंधन बैंक कर्मचारी से लूट करने वाले व रेकी करने वालों ने गिरोह बनाकर घटना को अंजाम दिया। रेकी करने के बाद फोन पर आपस में सभी बदमाशों का संपर्क हुआ। बदमाशों का जिले में पहले से कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है, लेकिन लूट करने का तरीका शातिर बदमाशों जैसा रहा। अगर बदमाश लूट करने के बाद भागने में कामयाब हो जाते तो पुलिस ने उन तक पहुंचना मुश्किल हो सकता था। क्योंकि लूट करने वाले बदमाश पुलिस की नजर में पहले नहीं आए थे। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि बदमाशों की उम्र 25 साल के आसपास है। वह सब मजदूरी करते थे। उन पर जिले में पहले से कोई मुकदमा दर्ज नहीं होना पाया गया है। शामली व आसपास के जिलों में बदमाशों की आपराधिक संलिप्ता की जानकारी जुटाई जा रही है।