{"_id":"58430ce44f1c1b0c1ede9483","slug":"yuvak-ki-jeb-se-nikale-47-hazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की जेब से निकाले 47 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की जेब से निकाले 47 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
गोहरनी निवासी पीड़ित सतीश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में कार्पोरेशन बैंक में रुपए जमा करने आए एक व्यक्ति की जेब से शातिर ने 47 हजार रुपए उड़ा दिए। पता लगने पर पीड़ित ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक का गेट बंद कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। मामले की तहरीर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को दी है।
शनिवार को सतीश पुत्र लालसिंह निवासी गांव गोहरनी शनिवार को अपनी पत्नी के साथ 47 हजार रुपए पांच-पांच सौ रुपए के नोट को भिक्की मोड स्थित कार्पोरेशन बैंक में जमा कराने के लिए आया हुआ था। बताया जाता है कि वह लाइन में लगा हुआ था। जब वह खिड़की से तीसरे नंबर पर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी से रुपए लिए और अपने कुर्ते की जेब में डाल लिए।
पांच मिनट बाद जब उसका नंबर आया तो उसने कुर्ते की जेब रुपए निकालने के लिए हाथ दिया तो देखा कि उसके रुपए गायब है। इससे उसके होश उड़ गए। उसने रुपए चोरी होने पर हंगामा कर दिया। मामला बैंक मैनेजर तक पहुंचा तो उन्होंने बैंक केे मुख्य गेट का ताला लगा दिया और पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर मौजूद सभी लोगों की तलाशी ली गई और महिला पुलिस ने महिलाओं की तलाशी ली, लेकिन किसी के पास से रुपए नहीं मिल सके। बाद में पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।