फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Youth's beat-up killer in Gangeru

गंगेरू में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 16 Mar 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 16 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Youth's beat-up killer in Gangeru
गांव गंगेरू में घटना के बाद विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला के गांव गंगेरुमें बृहस्पतिवार रात एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। उसे फोन कर घर से बुलाया गया था। मृतक युवक के पिता ने गांव के ही मां-बेटे समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस प्रेम प्रसंग में हत्या होना मानकर चल रही है।
विज्ञापन
गांव गंगेरू के मोहल्ला बडे़वाला निवासी कृष्ण कुमार कश्यप का बेटा रोहित (21) बागपत के गांव लुहारी में इलेक्ट्रिक की दुकान पर नौकरी करता था। पांच दिन पूर्व वह गंगेरु आया था। परिजनों के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे रोहित के फोन पर एक कॉल आई। इसके बाद वह घर से यह कहकर निकला कि अभी कुछ देर में आ रहा हूं। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिवार के लोगों को चिंता सताने लगी। रात करीब सवा 11 बजे मोहल्ले के ही एक युवक ने बताया कि गांव के शिवकुमार के घर के बाहर सड़क पर रोहित मरणासन्न हालत में पड़ा है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर कांधला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और रोहित को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पिता कृष्ण कुमार की तरफ से गांव के ही शिवकुमार, उसकी मां रोशनी और ममेरे भाई मोनू निवासी बामनौली थाना दोघट (बागपत) के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि रोहित को कॉल करके घर बुलाने के बाद डंडे और दरांती से प्रहार करके हत्या की गई है। पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और रोहित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि रोहित की हत्या के मामले में नामजद शिवकुमार, रोशनी और मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से डंडा और टूटी हॉकी भी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार दोपहर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। बताया कि अभी परिजनों ने हत्या की वजह नहीं बताई है, लेकिन मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। गंभीरता से जांच की जा रही है। इसकी जांच भी की जा रही है कि रोहित को कॉल करके किसने बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
काश, हम रोहित को नहीं रोकते कांधला। रोहित की रविवार को ही सगाई होने वाली थी। रोहित पांच दिन पूर्व ही बागपत से गंगेरु आया था। बुधवार को उसे बागपत लौटना था। मगर, सगाई के कारण ही परिवार के लोगों ने उसे रोक लिया था। रोहित की मां रानी ने रोते हुए बताया कि काश हम अपने बेटे को बागपत जाने से नहीं रोकते, तो उसकी जान बच जाती। वहीं, रोहित हत्या के कारण उसके भाई दीपक, मोहित और बहन शालू का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
मेरे भाई को बेरहमी से मारा गया : दीपक कांधला। रोहित के भाई दीपक ने बताया कि उसके भाई को आरोपियों ने घर के अंदर बंद करके पीट पीटकर हत्या की गई। शोरशराबा होने पर पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए थे, लेकिन किसी ने भी रोहित को बचाने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed