{"_id":"5aeca8ed4f1c1b76098b80bf","slug":"young-man-shot-dead-revel","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Sat, 05 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मेहमान बनकर घर में आए युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। अलसुबह सनसनीखेज वारदात से आसपास दहशत पसर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह प्रथम दृष्टया प्रेम विवाह ही है।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक निवासी विनय मलिक ने हस्तिनापुर के गांव मखदूमपुर निवासी ब्रिजेश शर्मा के साथ मिलकर पार्टनरशिप में एक स्कूल खोला था। फिर विनय मलिक का उनके घर आना जाना हो गया था। बाद में विनय ने ब्रिजेश शर्मा के भाई राकेश शर्मा की बेटी से करीब डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह कर लिया था।
दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। हंसी खुशी से दोनों अपना जीवन गांव में ही व्यतीत कर रहे थे। इस विवाह के बाद लड़के वाले के परिवार से अनबन शुरू हो गई। प्रॉपर्टी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। ब्रिजेश शर्मा ने विनय मलिक से स्कूल में से पार्टनरशिप अलग कर ली थी और अपने संबंध तोड़ लिए थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की दोपहर ब्रिजेश शर्मा का दोस्त हस्तिनापुर के गांव किशोरपुर निवासी विशाल पुत्र देवेंद्र लांक में विनय के यहां पहुंचा। रात में घर में ही रुक गया। शुक्रवार की सुबह करीब 5.30 बजे हस्तिनापुर के अलीपुर निवासी देवेंद्र शर्मा और सोनू पुत्र धर्मसिंह भी आ गए और तीनों जीने के रास्ते ऊपर बने कमरे में पहुंचे तथा सो रहे विशाल की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर विशाल की मां और पत्नी भी जाग गई। महिला ने तीनों आरोपियों का विरोध किया तो आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक से फरार हो गए।
परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। हत्या की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ सिटी एके सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों से बात की। मामले में मृतक के पिता सूबे सिंह की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
उधर, सीओ सिटी एसके सिंह ने बताया कि हत्या के मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पहले ही रची गई थी हत्या की साजिश
विनय मलिक की हत्या की साजिश पहले से ही रच ली गई थी। परिजनों के अनुसार एक हत्यारोपी पहले ही दिन गांव में पहुंचा और पूरे दिन वही रुका। कौन कहां सोता है और विनय कहां सोया है इस पर नजर रखी। शुक्रवार सुबह करीब 5.30 बजे पूरा गांव जब सो रहा था, तो मौका पाकर आरोपी युवक ने देवेंद्र और सोनू को भी बुलवा लिया। तीनों ने मिलकर युवक विनय की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के अंदाज से साफ है कि हत्यारों का मकसद सिर्फ विनय की हत्या करना था।