फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Young man shot at the opposing looting

लूटपाट के विरोध पर युवक को गोली मारी

Sun, 14 Feb 2016 12:56 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 14 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
शामली। बदमाशों ने शनिवार देर रात बाइक सवार दो युवकों से लूटपाट की। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी।
विज्ञापन


पीड़ित युवकों का कहना है कि बदमाश 15 हजार नगद, मोबाइल और बाइक  लूट ले गए।
 गांव बलवा निवासी सचिन पुत्र सुरेश दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार को वह दिल्ली से घर आ रहा था। उसे स्टेशन से लाने के लिए गांव का ही विकास गया था। वहां से दोनों बाइक से लौट रहे थे। जब वह लिलौन बलवा मार्ग पर पहुंचे तो वहां से पहले से खड़े तीन चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। सचिन ने लूट का विरोध किया तो एक बदमाश ने गोली चला दी।


गोली सचिन की बांह पर लगी। परिजनों सचिन को शहर की एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस की दी गई। एएसपी और सीओ ने नर्सिंग होम में पहुंच कर पीड़ित युवकों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed