{"_id":"6b058d49f4e580136a049383","slug":"youth-attacked-with-sticks-and-punches-nasal-bone-fractured-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-157027-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: डंडे-पंच से युवक पर किया हमला, नाक की हड्डी फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: डंडे-पंच से युवक पर किया हमला, नाक की हड्डी फ्रैक्चर
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में वाल्मीकि बस्ती चौराहे पर विवाद के दौरान एक युवक पर डंडे और लोहे के पंच से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी नाक की हड्डी फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, आकाश चंचल निवासी वाल्मीकि बस्ती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर की रात करीब 11:30 बजे उसके भाई रोहित चंचल का वाल्मीकि बस्ती चौराहे पर अजय कुमार उर्फ अज्जू निवासी ज्वालापुर से विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान अजय ने डंडे और पंच से रोहित पर हमला कर दिया। हमले में रोहित के नाक और कान से खून निकलने लगा, जबकि सिर पर भी गंभीर चोट आई।
परिजनों को जब पता चला तो मौके पर पहुंचे और घायल रोहित को अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान चिकित्सकीय जांच में उसकी नाक की हड्डी फ्रैक्चर पाई गई। इसके बाद मामले में 23 नवंबर को पुलिस को तहरीर दी गई। सीओ संजय चौहान ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।