फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Young man killed in Bbisa

भभीसा में युवक की हत्या

Tue, 10 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 10 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Young man killed in Bbisa
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा में अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से युवक पर हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने मेरठ अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


भभीसा निवासी जितेंद्र सिंह (40) सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने घेर में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उस पर धारदार हथियारों से हमलाकर फरार हो गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान जितेंद्र को शामली सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जिसके बाद पुलिस और परिजन उसे मेरठ के लिए लेकर चल दिए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन


कांधला थाना प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जितेंद्र और गांव के ही एक युवक ने शराब पी। किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। वारदात के कुछ समय पहले जितेंद्र की पत्नी भी घेर में मौजूद थी। जितेंद्र के सो जाने पर वह घेर से घर चली गई थी। इसके बाद ही हमलावर वहां पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में तीन हत्या की अफवाह उड़ाई  
कांधला। पुलिस कंट्रोल रूम में आई तीन हत्या की सूचना देने से हड़कंप मच गया। मामले छानबीन की तो मामला झूठा निकला। रविवार देर रात्रि में नगर पंचायत एलम निवासी एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम 100 नंबर पर कॉल करके बताया कि कस्बे में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

शीघ्र ही हत्यारे चौथे व्यक्ति की भी हत्या करने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद कंट्रोल रूम ने कांधला थाना पुलिस को मामले की सूचना दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन फानन में एलम पंहुचकर जानकारी की, तो मामला झूठा मिला। मामले को लेकर झल्लाई पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल करने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस ने उसको ढूंढ निकाला और पकड़कर थाने ले आई।


पकड़े गए व्यक्ति यशपाल पंवार निवासी एलम को फर्जी सूचना देकर अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि शराब के नशे में उसने कंट्रोल रूम को फर्जी सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed