{"_id":"5a9ae8554f1c1bb06f8b48f6","slug":"womans-death-in-suspicious-circumstances-husband-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पति हिरासत में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, पति हिरासत में
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
गांव खानपुर कला में घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
शामली के झिंझाना के गांव खानपुर कला में संदिग्ध परिस्थितियों महिला की मौत हो गई। किसी ग्रामीण ने पुलिस अधिकारियों को सूचना दे दी कि महिला की हत्या की गई है। इस पर पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन तब तक परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस ने महिला के पति और पूर्व प्रधान को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया हुआ है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार की है। किसी ग्रामीण ने पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर बताया कि गांव की महिला गीता (36) की हत्या कर दी गई है। इसके बाद थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तब तक परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद पुलिस गीता के पति किशन और पूर्व प्रधान विद्यादेवी को शक के आधार पर पूछताछ के लिए थाने ले आई। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला का अंतिम संस्कार कर दिया था। पूछताछ की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
दरोगा ने की महिला से गाली गलौज
झिंझाना। गांव खानपुर कला में महिला की हत्या के संबंध में जांच करने पहुंचे दरोगा से परिवार की एक महिला ने कहा कि गीता की सास की भी पूर्व में हत्या हुई थी, जिसका आरोप गीता के पति पर लगाया गया था। आरोप है कि इतना कहने पर दरोगा ने महिला से गाली गलौज कर दी। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने झोपड़ी में लगाई आग
झिंझाना। गांव दूधली निवासी गीता पत्नी जयभगवान ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात वह अपने पति और बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने झोपड़ी में आग लगा दी। जाग होने पर परिवार के लोगों ने झोपड़ी से भागकर अपनी जान बचाई। मगर, तब तक झोपड़ी में रखा सामान नष्ट हो गया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया
कि मामले की जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन