{"_id":"b2c5909d9190a1df12721d944f24c08f","slug":"woman-with-robbery-at-gun-point-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। गांव मसावी में बदमाशों ने बुधवार की रात परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाशों ने महिला को गन प्वाइंट पर लेकर बेटियों की शादियों के लिए रखे हुए जेवर और करीब 90 हजार की नगदी लूट ली। बाद में बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
गांव मसावी निवासी सलीम पुत्र नजरू की दो बेटियों रूबिना व रेश्मा की 11 जनवरी की शादी होनी तय है। बुधवार की रात उसके घर में सात बदमाश दीवार फांदकर घुस गए। इस दौरान बदमाशों ने सलीम की पत्नी नीशो को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए बंधक बना लिया और सभी परिजनों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने मकान की अलमारियों को खंगालना शुरू कर दिया।
इस दौरान बदमाशों ने बेटियों की शादी के लिए रखे जेवर लूट लिए। इनमें सोने चांदी के जेवर, दो जोड़ी पाजेब, दो घड़ी, दो पैंडल समेत 90 हजार की नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया। इस दौरान सलीम व उसकी पत्नी ने बदमाशों का विरोध किया, तो बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा।
विज्ञापन
बाद में बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिजनों ने शोर मचाया, तो ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
कोई तहरीर नहीं मिली
घटना की सूचना मिली थी, जिस पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई। सुबह भी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मौका मुआयना किया था। पीड़ित की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। -कुलदीप सिंह, थानाध्यक्ष थानाभवन।