{"_id":"591361304f1c1b1d68850c9d","slug":"woman-s-body-hanged-on-hanging-revel","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला महिला का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटका मिला महिला का शव
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार गली नंबर चार में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी किरन (25) की शादी पांच साल पूर्व शामली के मोहल्ला रेलपार गली नंबर चार निवासी प्रदीप सैनी के साथ हुई थी। प्रदीप शामली में बुढ़ाना रोड स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। कुछ दिन से परिवार में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते तीन दिन पूर्व ही किरन ने आदर्श मंडी थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर शिकायत पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
वहीं, बुधवार दोपहर किरन का शव कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला। आदर्श मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपने घर से फरार हो गए। पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों को सूचना दी, जिसके बाद वह भी शामली पहुंच गए। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।