फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Woman killed by knife

चाकू लगने से महिला की मौत 

Fri, 14 Apr 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Fri, 14 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by knife
जांच - फोटो : demopic
शामली के झिंझाना के गांव खानपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू लगने से मौत हो गई। सूचना पर महिला के मायके पक्ष के लोग और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मां ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


गांव खानपुर कला में बुधवार की रात महिला अनीता संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू लगने से घायल हो गई। उस दौरान उसका पति और अनीता कमरे में थी। चीख सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने गंभीर अवस्था में उसे शामली चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची झिंझाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि अनीता कि मां गीता के मुताबिक उसकी पुत्री और दामाद में शराब पीकर को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहा था। रात्रि में भी पति के शराब पीकर आने पर अनीता ने गुस्से में स्वयं को पेट में चाकू मारकर घायल कर लिया था, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन

 

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ 
कैराना। ग्राम झाड़खेड़ी निवासी एक ग्रामीण बृहस्पतिवार को खेत पर मजदूरी करने गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक उनके घर में घुस गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली गलौच करते हुए मारपीट की। इसमें वह घायल हो गई। शोर सुनकर पड़ोस के लोग आए तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने 100 नंबर डायल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को कोतवाली ले आई। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कंगन बदलने के विवाद में मारपीट 
कैराना। बृहस्पतिवार को मोहल्ला अफगानान निवासी एक महिला मोहल्ला पट्टो वाला स्थित एक दुकान पर पहुंची। महिला उक्त दुकान से एक दिन पहले शादी में दुल्हन को पहनाने के लिए कंगन खरीद कर ले गई थी। कंगन साइज में छोटा होने के कारण बृहस्पतिवार को महिला कंगन बदलने के लिए दुकान पर पहुंची, तो दुकानदार ने कंगन खराब होना बता कर बदलने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने अपने पति को मौके पर बुला लिया। वहीं कंगन बदलने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। हंगामा बढ़ता देख महिला भीड़ से निकल कर पास स्थित मंदिर के अंदर चली गई। दुकानदार के पड़ोसियों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दी। मौके पर हंगामा बढ़ता देख किसी ने 100 डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी रने बताया कि बाद में जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया तथा दुकानदार ने कंगन के पैसे वापस कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed