{"_id":"5722684b4f1c1b6330a91b97","slug":"wife-s-murder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी का हत्यारोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 29 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
आदर्श मंडी पुलिस द्वारा पकड़े आरोपियों का खुलासा करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में महिला की जलाकर हत्या करने के बाद शव दबाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। सास और देवर को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 26 अप्रैल को मोहल्ला रेलपार में खाली पड़े प्लाट में महिला का जला हुआ शव दबा मिला था। जिसकी शिनाख्त रीना पत्नी संजीव के रूप में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए रीना की सास चंद्रो व देवर बबलू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी पति संजीव फरार हो गया था।
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो पता लगा कि संजीव ने अपने साथी अमित पुत्र धर्मवीर निवासी रेलपार के साथ मिलकर रीना की हत्या की और उसका शव दबा दिया। पुलिस ने गत रात फरार संजीव व अमित को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पिस्टल भी बरामद हुई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संजीव ट्रक पर चालक था। जिसके चलते उसका आना जाना पश्चिम बंगाल में भी लगा रहता था। वहीं से वह रीना को लेकर आया था। पुलिस पूछताछ के दौरान संजीव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी से पिस्टल बरामद हुआ है। यह पिस्टल उसके बड़े भाई का था। जो होमगार्ड था और उसकी काफी समय पहले मौत हो चुकी है।
पहले भी आ चुके ऐसे मामले
एसपी विजय भूषण ने पश्चिम बंगाल और बिहार से लाई गई महिलाओं के कई मामले सामने आ चुके हैं। लोग मजबूर महिलाओं को शादी के नाम पर वहां से ले आते हैं। बेखौफ होकर उन पर अत्याचार किया जाता है। इनमें अधिकतर मामलों में मायके पक्ष की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। क्योंकि वे लोग पैसों के अभाव में यहां तक पहुंच नहीं पाते। ऐसे में पुलिस को अपने स्तर से ही रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ती है। पैरवी न होने के कारण आरोपी बच जाते हैं।