फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Well once described himself Bangladeshi

ठीक होते ही खुद को बताया बांग्लादेशी

Mon, 16 Nov 2015 12:37 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 16 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Well once described himself Bangladeshi
शामली। सात माह पूर्व सहारनपुर रोड पर लावारिस मिला मानसिक रोगी बांग्लादेश का रहने वाला है। झिंझाना रोड स्थित अपना घर आश्रम में उपचार के बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक हुई, जिसके बाद उसने अपना नाम पता आश्रम प्रबंधक को बताया। अब सवाल है कि यदि युवक वास्तव में बांग्लादेशी है, तो उसे शामली कौन लाया और यहां तक कैसे पहुंच गया। खुफिया विभाग इसकी जांच करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


सात अप्रैल 2015 को गांव सिक्का में घायल अवस्था में उठवाकर अपना घर आश्रम पहुंचाया था। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। अपना घर आश्रम में सात माह के उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार आने लगा है। उसने अपना नाम मायनूस बताया है। दो दिन पूर्व असम में तैनात रहे शामली निवासी वैज्ञानिक डॉ. अमित शर्मा भी अपना घर आश्रम पहुंचे और मायनूस से बातचीत की। डॉ. अमित शर्मा ने मायनूस की भाषा को समझा। उन्होंने बताया कि युवक बांग्लादेश के जिला दिनाजपुर के गांव उड़ना पांड़ा का रहने वाला है।
विज्ञापन


 मायनूस ने यह भी बताया कि परिवार में उसकी पत्नी और चार बच्चे हैं। अब वह अपने घर जाना चाहता है। हालांकि उसके पास पासपोर्ट अथवा वीजा नहीं है। अपना घर आश्रम प्रबंधन ने इस बारे में पुलिस और खुफिया विभाग को भी सूचना दे दी है। एसपी विजय भूषण का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। युवक के बारे में एलआईयू से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed