फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   vyapari ne dehasat mein school nahin bheje bacche

व्यापारी ने दहशत में स्कूल नहीं भेजे बच्चे

Mon, 05 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 05 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
vyapari ne dehasat mein school nahin bheje bacche
कैराना में पीड़ित व्यापारी से वार्ता करते सांसद हुकुम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में रंगदारी की धमकी मिलने के बाद से दहशत में जी रहे व्यापारी सचिन से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने मुलाकात की। व्यापारी ने कहा कि घटना के बाद से वह दहशत में बच्चों को स्कूल भी नहीं भेज पा रहा है। सांसद ने पीड़ित को सुरक्षा का भरोसा दिलाकर बच्चे स्कूल भेजने की बात कही।
विज्ञापन


रविवार सुबह साढे़ दस बजे सांसद हुकुम सिंह चौक बाजार स्थित परचून के थोक व्यापारी सचिन की दुकान पर पहुंचे। उसने सांसद को बताया कि छह दिन पहले उसके फोन पर अज्ञात बदमाश ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद से पुलिस अब तक बदमाश को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके बाद से दहशत में बच्चे भी स्कूल नहीं भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापारी की बात सुनने के बाद  सांसद ने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजो। उन्हें सुरक्षा दिलाने के साथ बदमाश की गिरफ्तारी करवाई जाएगी।
कहा कि यह कैराना में गुंडों का राज चलता है। नगरपालिका चेयरमैन राशिद पहले कहते थे कि कैराना में अमन शांति है तथा यहां से पलायन नहीं हुआ। अब उन्हीं चेयरमैन के घर पर भी फायरिंग कर बदमाशों ने दहशत में जीने को मजबूर कर दिया। गुंडों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सभी तरीके अपनाए जाएंगे। आने वाले समय में बदमाशों का खात्मा होगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, संजीव जैन, दामोदर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed