विपुल खूनी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को मुखबिर की सूचना पर सीओ कैराना भूषण वर्मा और कांधला पुलिस ने क्षेत्र के गांव भभीसा कनियान पर बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए मनोज पुत्र कृष्णपाल निवासी पीनना (मुजफ्फरनगर) और उदयवीर निवासी भभीसा (कांधला) को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक-एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। सीओ ने बताया कि दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उक्त दोनों बदमाश विपुल खूनी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। काफी दिनों से फरार चल रहे थे। उन्होंने कहा कि विपुल खूनी गैंग के फरार अन्य बदमाशों को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
अरविन को तिहाड़ जेल से कैराना लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस
कैराना। कैराना क्षेत्र के गांव मन्ना माजरा निवासी अरविन एक साल पूर्व दिल्ली में अपने एक साथी सहित नकली करेंसी के साथ पकड़ा गया था। तब से वह तिहाड़ जेल में बंद है। अरविन के खिलाफ कैराना बाईपास पर हरियाणा निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बृहस्पतिवार को उसी मामले में पेशी के लिए दिल्ली पुलिस की टीम ने अरविन को साथ लेकर कैराना कोर्ट में पहुंची। इस दौरान दिल्ली पुलिस के एक जवान ने कोर्ट से बाहर की पूरी वीडियोग्राफी की। बाद में दिल्ली पुलिस आरोपी को अपने साथ तिहाड़ जेल दिल्ली ले गई।