फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP and Haryana's Farmers fight

यूपी और हरियाणा के किसानों में मारपीट

Tue, 18 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 18 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
UP and Haryana's Farmers fight
चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा में घटना की जानकारी देते किसान। - फोटो : amar ujala
शामली के कांधला के खादर क्षेत्र में विवादित भूमि पर गेहूं की फसल काटने को लेकर हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच संघर्ष हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही हरियाणा के किसान मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव डूंडूखेड़ा और गढ़ी रामकौर के किसान कलिया, बनारसी, रामपाल, मांगेराम, बिट्टू अजय, सतीश सहित दर्जनों किसानों का यमुना खादर क्षेत्र में लगभग 125 बीघा जमीन को लेकर हरियाणा के जिला पानीपत के गांव नंहेड़ा, अधमी और मिर्जापुर के किसानों के साथ विवाद चला आ रहा है। इस भूमि को लेकर यूपी के किसानों ने कोर्ट में वाद दायर कर रखा है। यूपी के किसानों का कहना है कि कोर्ट ने भी उक्त भूमि को यूपी के किसानों की मानते हुए आदेश जारी कर दिए थे। आदेश के बाद ही उन्होंने जमीन पर गेहूं की फसल बोई थी। 

विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार को हरियाणा के दर्जनों किसानों ने जमीन को अपनी बताते हुए गेहूं फसल की कटाई शुरू करा दी। इसकी सूचना पर गांव गढ़ी रामकौर और डूंडूखेड़ा के दर्जनों किसानों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया, तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। यूपी के किसानों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच मारपीट सूचना पर आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस को आता देख हरियाणा के किसान मौके से फरार हो गए। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान का कहना है कि यूपी और हरियाणा के किसानों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की फसल कटाई को लेकर भिड़े किसान 
चौसाना। चौकी चौसाना क्षेत्र के गांव खोड़समा में सरकारी जमीन पर बोई गई गेहूं की फसल की कटाई को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। 

पुलिस के मुताबिक गांव खोड़समा में करीब 315 बीघा भूमि फसल बोने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष से वीरेंद्र पुत्र होशियार सिंह दावा करता है कि प्रशासन से उसने उक्त जमीन फसल बोने के लिए दो साल की लीज पर मिली हुई है, जिसके चलते उसने जमीन पर गेहूं की फसल बोई थी। वहीं, दूसरे पक्ष से ब्रह्म सिंह का दावा है कि उक्त जमीन के संबंध में उन्होंने न्यायालय में वाद दायर किया था और न्यायालय ने उनके पक्ष में आदेश दिया था। इसी के चलते दोनों ही पक्ष जमीन पर अपना हक जताते हैं। 


सोमवार दोपहर उक्त भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल कटाई को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें चार किसान घायल भी हो गए। सूचना पर चौसाना चौकी पुलिस, तहसीलदार सत्यपाल सिंह तथा राजस्व कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। ब्रह्म सिंह पक्ष से जमीन के संबंध में न्यायालय का आदेश मांगा, तो वह दिखा नहीं सका। इसके बाद राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने वीरेंद्र पुत्र होशियार सिंह को फसल काटने का आदेश दे दिया। दूसरे पक्ष ने इस पर नारजागी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed