{"_id":"3db22cfcaa71928ee8674696683495fe","slug":"two-lakh-looted-merchant-brothers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी भाइयों से दो लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी भाइयों से दो लाख लूटे
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गुड़गांव से मेरठ पहुंचे शामली के दो व्यापारी भाइयों से जहर खुरानी गिरोह ने दो लाख रुपये लूट लिए। एक भाई तो शामली लौट आया, लेकिन दूसरा लापता है। व्यापारी के परिजनों ने थाने पहुंचकर उसको तलाश कराने की गुहार लगाई है।
शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी इंतजार (30) और राशिद (28) सगे भाई हैं तथा कपड़े का व्यापार करते हैं। मंगलवार दोपहर थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि रविवार को दोनों भाई व्यापार के सिलसिले में गुड़गांव गए थे। वहां से ट्रेन से वह दिल्ली और फिर मेरठ गए।
आरोप है कि मेरठ में भैंसाली बस अड्डे पर जहर खुरानी गिरोह ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर दो लाख रुपये लूट लिए। किसी तरह राशिद सोमवार शाम को शामली लौट आया। उसने पूरा वाकया परिजनों को बताया। परिजनों ने उससे इंतजार के बारे में पूछा, तो बोला कि मेरठ में बस अड्डे तक वह साथ थे, उसके बाद इंतजार कहां गया कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने इंतजार के बारे में जानकारी लेने के बाद उसको तलाश कराने का आश्वासन दिया। साथ ही परिजनों को मेरठ जाकर भी पुलिस से संपर्क करने के लिए कहा गया। इसके बाद परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए।
व्हाट्सएप से हुई पहचान
व्यापारी के परिजनों ने बताया कि सोमवार दोपहर एक वाट्सएप ग्रुप पर राशिद का फोटो देखा, जिसमें उसे मेरठ में बेहोशी की हालत में मिलना बताया गया था। उसी से राशिद की पहचान होने पर संपर्क किया, जिसके बाद राशिद शामली अपने घर पहुंच सका।