फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two incidents in 24 hours, panic

24 घंटे में दो वारदात, दहशत

Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two incidents in 24 hours, panic
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बदमाशों ने 24 घंटे के भीतर ही बदमाशों ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती दी है। वारदातें बढ़ने के बावजूद पुलिस की सुस्ती नहीं टूट रही, जिसको लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ है। 
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात कैराना में तितरवाड़ा मार्ग पर दरबारखुर्द कालोनी में बदमाशों ने बाग ठेकेदार के घर में धावा बोलकर डकैती डाली। विरोध करने पर ठेकेदार के परिवार के दो लोगों को गोली मारकर घायल भी कर दिया। इस वारदात को हुए 24 घंटे भी नहीं बीते कि झिंझाना थाना क्षेत्र में वेदखेड़ी गांव के पास व्यापारी सतपाल और मुकेश को बदमाशों ने निशाना बनाया। 
विज्ञापन


गोली मारकर सतपाल की हत्या कर दी गई। इसके पूर्व शामली के गगन विहार में व्यापारी के मकान में कई लाख का सामान चोरी हुआ। इसके अलावा पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर एसपी आफिस के नजदीक ही बदमाशों ने युवक से नकदी और बाइक लूट ली थी। इन वारदातों का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं, कांधला क्षेत्र के गांव भारसी में जितेंद्र की हत्या और किवाना पूर्व विधायक के मुनीम को गोली मारी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आराम से फरार हो गए बदमाश 
वेदखेड़ी गांव के पास व्यापारी सतपाल को गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश आसानी से फरार हो गए। मेरठ - करनाल हाइवे पर झिंझाना क्षेत्र में कई जगह पुलिस चेकपोस्ट हैं। 

पुलिस दावा करती है कि मुख्य मार्गों पर प्रभावी गश्त की जा रही है, तो सवाल उठता है कि वारदात करके बदमाश फरार कैसे हो गए। कहीं पर भी चेकिंग के दौरान बदमाशों को पकड़ा क्यों नहीं जा सका। सतपाल की हत्या के बाद मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगाने वाले ग्रामीणों में भी इसी  बात को लेकर गुस्सा था कि पुलिसकर्मी चेकिंग के नाम पर ग्रामीणों का उत्पीड़न तो करते हैं, लेकिन वारदात करने वाले बदमाशों पर उनकी नजर नहीं जाती। 

जाम में फंसे वाहन, शामली में रूट डायवर्जन 
व्यापारी सतपाल की हत्या के बाद मेरठ-करनाल हाईवे पर हंगामा प्रदर्शन से ट्रैफिक जाम भी लग गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जाम खुलवाने का प्रयास भी किया, लेकिन गुस्साए लोगों ने जाम नहीं खुलने दिया। इसके बाद अधिकारियों ने शामली में विजय चौक से करनाल रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को पानीपत रोड की तरफ डायवर्जन करा दिया।


बदमाशों ने कर रखी थी रैकी 
जिस तरह से बदमाशों ने सतपाल और मुकेश को वेदखेड़ी गांव से पहले ही ओवरटेक कर रुकवाया। उससे स्पष्ट है कि बदमाश पहले से ही दोनों का पीछा करने लग गए थे। सतपाल और मुकेश की दुकान झिंझाना में गाडीवाला चौराहे के पास है। आशंका है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए रैकी कर रखी थी। तभी तो गाडीवाला चौराहे से लेकर वेदखेड़ी गांव के पास तक बदमाशों ने उन दोनों का पीछा किया और फिर वारदात करने के बाद फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed